..................... Varun Dhawan fan trolls Arjun Kapoor for hating Sridevi and dating Malaika, actor replies - Hindi Filmibeat

अर्जुन कपूर कैसा आदमी है श्रीदेवी से नफरत करता था और खुद मलाईका को डेट कर रहा है - वरूण धवन फैन

Recommended Video

Arjun Kapoor lashes out at trollers on Malaika Arora's comparison with Sridevi | FilmiBeat

अर्जुन कपूर को अकसर उनके और खुशी - जान्हवी के साथ अचानक बदले उनके रिश्ते को लेकर काफी कुछ सुनना पड़ता है। हाल ही में वरूण धवन की कुसुम नाम की एक फैन ने एक ऐसा ट्वीट किया जिससे किसी का भी दिल दुखेगा। कुसुम ने लिखा कि अर्जुन कपूर काफी दोहरी मानसिकता वाला इंसान है। एक तरफ वो श्रीदेवी से नफरत करता है क्योंकि उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी।

वहीं दूसरी तरफ, वो मलाईका अरोड़ा को डेट कर रहा है जो 11 साल के एक बच्चे की मां है। अर्जुन ने बिना देर किए इस बात का इतना बेहतरीन जवाब दिया जिसकी किसी को कोई उम्मीद नहीं थी।

varun-dhawan-fan-trolls-arjun-kapoor-for-hating-sridevi-and-dating-malaika-arjun-replies

अर्जुन कपूर ने कुसुम की ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि मैं किसी से नफरत नहीं करता था। बस मैं एक दूरी बना कर रखना चाहता था क्योंकि शायद मैं उस रिश्ते को उतना सम्मान दे सकूं। अगर मैं उनका अपमान करता तो शायद मैं अपने पिता और खुशी जान्हवी के साथ उनके सबसे बुरे दिन में खड़ा दिखाई नहीं देता। किसी को भी जज करना और उस पर टिप्पणी करना आसान होता है, उससे भी आसान होता है कुछ भी टाईप कर देना।

अर्जुन कपूर यहीं नहीं रूके, उस फैन को उसकी गलती का एहसास दिलाते हुए अर्जुन ने कहा कि मैं आपको ये सब इसलिए बता रहा हूं क्योंकि आपने वरूण धवन की फोटो लगा रखी है और मैं नहीं चाहता हूं कि उसका कोई भी फैन इस तरह की निगेटिव बातें करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X