वरुण धवन के लिए घर से भागी 15 साल की फैन, घर के बाहर बैठी, मना करने पर जमकर काटा बवाल

आपने अक्सर देखा होगा की अपने पसंदीदा हीरो या क्रिकेटर के लिए लोग इतनी हद तक आगे निकल जाते है कि उनके लिए ही मुसीबत हो जाती है। बता दें कि हाल ही में अभिनेता वरुण धवन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। बता दें कि 14 वर्षीय वरुण का फैन उनके घर के बाहर आया और वरुण से मिलने की जिदस करने लगा इसके बाद सेक्योरिटी वालो उसको हटाया तो वो जिद पर अड़ गया और कहने लगा कि जब तक वरुण से मुलाकात नहीं हो जाती वो बाहर ही बैठा रहेगा।

बता दें कि वरुण का ये फैन गुजरात राज्य के सूरत से भागकर आया है और घरवालों को इस बात की खबर भी नहीं है। वरुण धवन को जब इस बात का पता चला तो वो उससे मिलने के लिये राजी हो गए।

varun dhawan, october, salman khan, वरुण धवन, अक्टूबर, सलमान खान

सेक्योरिटी गार्ड की माने तो जब उन लोगों ने उससे ये कहा कि अभिनेता घर पर नहीं है तो वो काफी दुखी हुआ और घर के बाहर उसने चिल्लाना शुरु कर दिया जिससे घर के बाहर काफी भीड़ भी जमा हो गई थी।

जिस कारण सेक्योरिटी को पुलिस तक बुलानी पड़ गई। उसके घरवालों ने पुलिस में इसके मिसिंग होने की रिपोर्ट दी थी और ये भागकर मुंबई पहुंच गया था।

हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है कि किसी फिल्मस्टार के लिए उनके फैन की ऐसी दीवानवगी देखने को मिली हो बल्कि इसके पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है।

बता दें कि सूरत से आई वरुण की फैन एक लड़की है और अपने घर से वरुण से मिलने के लिए भागी हुई है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सुपरस्टार सलमान खान को लेकर सामने आया था।

जब एक 15 वर्षीय सलमान खान का फैन भोपाल से भागकर आया था और वो सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश कर रहा था।

इसके बाद घर के बाहर तैनात सेक्योरिटी वालों ने उसको पकड़कर बाहर किया था। बता दें कि इस फैन की दीवानगी तो इस हद तक थी कि वो सलमान खान के घर की दीवार पर चढ़ गया था और अंदर कूदने की कोशिश कर रहा था।

इसके बाद उसको पकड़कर नजदीकि पुलिस थाने में दिया गया जहां पता चला था कि वो भोपाल से घर से भागकर आया है और उसको सलमान खान से मिलना है। इसके माता पिता ने भी थाने में मिसिंग कंपलेन लिखाई थी।

वरुण धवन की हाल ही मे फिल्म अक्टूबर रिलीज हुई है जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। इसके बाद वरुण फिल्म सुई धागा में व्यस्त हो जाएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X