सनी देओल को देखकर इतने खुश हो गए वरूण धवन, ऐसे जताया प्यार- देंखे PICS
वरुण धवन बॉलीवुड के उन सितारों में हैं, जिन्हें सभी प्यार करते हैं। फैंस लेकर उनके साथी, सीनियर कलाकार, को-स्टार्स.. वरुण सभी के चहेते हैं। हाल ही में वरुण धवन मुंबई में अपने एक डांस की रिर्हसल कर रहे थे। जब उन्हें पता चला कि वहां सनी देओल भी आए हैं। ऐसे में वरुण तुरंत भागकर सनी देओल से मिलने गए और कुछ देर तक बात भी किया।
दरअसल, सनी देओल डांस स्टूडियो के बाहर अपनी कार में बैठे हुए थे। वरुण ने जैसे ही उन्हें देखा तो वो तुरंत जाकर उनसे मिले। वरुण के चेहरे की खुशी से आप समझ सकते हैं कि यह उनके लिए कितना बड़ा 'फैन' मोमेंट रहा। खास बात है कि वरुण जब भी किसी सीनियर कलाकार या को-स्टार्स से मिलते हैं तो अच्छी तरह प्यार जताते हैं।

वरुण की यही बातें उनके फैंस को खुश कर देती है। शायद यही वजह है कि हर गुजरते दिन के साथ वरुण की फैन फॉलोइंग और तगड़ी होती जा रही है। अपने 7 सालों के करियर में अब तक किसी भी सितारे के साथ वरुण के अनबन की खबर नहीं आई है।
{photo-feature}


Click it and Unblock the Notifications