वरुण धवन ने जताया एक्टर ऋतुराज के निधन पर शोक, बोले- अभी कुछ महीने पहले ही तो...

 Varun Dhawan
Varun Dhawan expressed grief over the demise of actor Rituraj: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने वाले एक्टर ऋतुराज का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि ऋतुराज को हार्ट अटैक आया था। स्थिति में सुधार ना हो पाने की वजह से 19 फरवरी को एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री के होश उड़ा दिए हैं। ऋतुराज के जानने वाले और फैन्स इस बार पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं कि आज वे हमारे बीच नहीं हैं।

वरुण धवन ने दी श्रद्धांजलि
आपको बता दें कि ऋतुराज ने कई सीरियल और फिल्में कई हैं। उन्होंने फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया भी की थी जिसमें उनके साथ एक्टर वरुण धवन नजर आए थे। इस फिल्म में ऋतुराज वरुण के पिता बने थे। वरुण धवन ने जैसे ही यह खबर सुनी वह अपने आपको रोक नहीं पाए हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर ऋतुराज को श्रद्धांजलि दी है। एक्टर लिखते हैं- ऋतुराज सर के साथ काम करना बहुत ही शानदार था। हम कुछ महीने पहले बेबी जॉन के सेट पर दोबारा भी मिले थे ओम शांति।

यह भी थी ऋतुराज को दिक्कत
अमित बहल के मुताबिक एक्टर का निधन कार्डिएक अरेस्ट की वजह से हुआ था, लेकिन कुछ समय पहले उन्हें पैंक्रियाज की दिक्कत हुई थी। जिस वजह से वे अस्पताल में भी रहे थे, लेकिन जैसे ही वे घर आए उन्हें दिल से संबंधी परेशानियां होनी शुरू हो गई थीं।

इस प्रोजेक्ट में ऋतुराज कर चुके हैं काम
आपको बता दें कि ऋतुराज ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'बाजीगर' में भी काम किया था। इसके अलावा टीवी सीरियल्स में भी ऋतुराज नजर आ चुके हैं स्टार प्लस सीरियल 'अनुपमा', 'हिटलर दीदी', 'सीआईडी', 'शशश', 'दीया और बाती' हम जैसे कई सीरियल में एक्टर नजर आ चुके हैं।

More from Filmibeat

Read more about: varun dhawan rituraj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X