एकता से यूं लिपट जाना.. वरूण.. गलत बात है..
4 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है एकता कपूर निर्मित फिल्म 'मैं तेरा हीरो' । फिल्म में दो हसीनाओं इलियाना डीक्रूज और नरगिस फाखरी संग इश्क लड़ाते नजर आ रहे हैं अभिनेता वरूण धवन। फिल्म के गाने पहले ही हिट हो चुके हैं, इसलिए फिल्म की सफलता की उम्मीद भी काफी बढ़ गयी है।
फिल्म का निर्देशक वरूण के पापा डेविड धवन ने किया है। यह फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी है जिसका एक वर्ग बेताबी से इंतजार कर रहा है। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं। हाल ही में फिल्म का प्रमोशन करने के लिए एकता कपूर और वरूण धवन ने साथ में एक बाइक की राईड की उसी अंदाज में जैसे कि फिल्म में इलियाना के साथ वरूण ने की है।
Video: 'मैं तेरा हीरो' का गलत बात सांग...
लेकिन फिल्म का प्रमोशन करते-करते वरूण और एकता को ना जाने क्या हुआ वो दोनों एक-दूसरे के साथ इस तरह खो गये जैसे कि आस-पास कोई है ही नहीं। आप फोटो देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म का प्रमोशन करते-करते वरूण और एकता किस हद तक करीब आ गये थे। कभी वरूण का हाथ एकता की कमर पर था तो कभी एकता ने वरूण को सीने से लगा रखा था।
दोनों के बीच की हॉट कमेस्ट्री ने वहां खड़े लोगों के पसीने छुड़ा दिये, लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि दोनों को हो क्या गया है? दोनों ने जमकर एक-दूसरे को छेड़ा और गले लगाया।
दोनों ने साथ में बाइक पर बैठकर भी हाट अंदाज में पोज दिये। अब पता नहीं यह सब कुछ एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया गया था या वाकई में एकता की हॉटनेस ने वरूण को अपना कायल बना लिया था या फिर सेक्सी वरूण को देखकर एकता को गलत बात करने का दिल कर रहा था।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications