वरुण धवन की दुल्हनिया नताशा दलाल का मेकअप VIDEO वायरल- शादी के लिए यूं किया गया था तैयार

By Filmibeat Desk

एक्टर वरुण धवन ने 24 जनवरी अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी कर ली है। फैंस समेत सभी बॉलीवुड कलाकार उन्हें नए जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, शादी से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन वीडियोज़ के बीच दुल्हन का एक खूबसूरत सा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नताशा तैयार होती दिख रही हैं।

वरुण धवन और नताशा दलाल ने अलीबाग के 'द मैन्शन हाउस' में सात फेरे लिए। नताशा ने अपनी शादी में सिल्वर रंग का लहंगा पहना था। उनके गहनों से लेकर आउटफिट तक सब कुछ सिल्वर कलर का ही था।

Natasha Dalal

वहीं, उनकी मेकअप आर्टिस्ट ने एक वीडियो शेयर किया है, जहां वो दुल्हन के रूप में तैयार होती दिख रही हैं। वीडियो में नताशा दलाल नजरें झुकाए एक चेयर पर बैठी हुई हैं और एक मेकअप आर्टिस्ट उन्हें चुन्नी ओढ़ाते हुए और चुन्नी पर क्लिप लगाते हुए नजर आ रही हैं।

नताशा का ब्राइडल लुक काफी सादगी भरा था और लोग इस खूबसूरत जोड़ी की खूब तारीफ कर रहे हैं। बता दें, नताशा दलाल एक फैशन डिजाइनर हैं और उन्होंने अपना लंहगा खुद डिजाइन किया था।

रिपोर्ट्स की मानें तो, शादी के बाद अब धवन परिवार 2 फरवरी को मुंबई में रिसेप्शन देने वाले हैं, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों को शरीक किया जाएगा। कोरोना की वजह से वरुण की शादी में सिर्फ 40-50 लोग ही शामिल हो पाए थे।

बॉलीवुड से शादी में शरीक होने के लिए करण जौहर, निर्देशक शशांक खतान, कुणाल कोहली, वरुण की भतीजी अंजिनी धवन और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा अलीबाग पहुंचे थे। जबकि सोशल मीडिया पर सभी सेलेब्स ने वरुण और नताशा को दिल खोलकर शुभकामनाएं भेजी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X