शादी के बाद वरूण धवन ने मिसेज़ के साथ मनाया पहला वैलेंटाइन, शेयर की तस्वीर

वरूण धवन और नताशा दलाल शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन डे मना रहे हैं। इस मौके पर वरूण धवन ने नताशा के साथ एक बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर की। ये तस्वीर वरूण और नताशा की किसी ट्रिप की है। वरूण और नताशा ने 2021 की शुरूआत के साथ अपने नए जीवन की शुरूआत की।

नताशा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए वरूण ने लिखा - तुम्हारे साथ हर दिन, हर वक्त वैलेंटाइन। वरूण और नताशा बचपन से एक दूसरे को जानते हैं और काफी समय से डेट कर रहे हैं।

varun-dhawan-drops-a-picture-with-wife-natasha-dalal-on-valentines-day

नताशा दलाल हमेशा ही कैमरों से बचती आई हैं और मीडिया की नज़र से दूर रही हैं। वहीं वरूण धवन उतना ही मीडिया के दोस्त हैं। सात फेरों के बाद वरूण धवन वादे के मुताबिक, नताशा को मीडिया से मिलवाने भी लेकर आए।

2020 की शुरूआत यूं की साथ

2020 की शुरूआत यूं की साथ

वरूण धवन और नताशा दलाल ने 2020 का स्वागत एक साथ ट्रिप के साथ किया था। इस ट्रिप पर वो सैफ अली खान - करीना कपूर खान और विराट कोहली - अनुष्का शर्मा से भी टकरा गए थे।

वरूण की मंगेतर नताशा

वरूण की मंगेतर नताशा

करीना कपूर खान के शो What Women Want में इस बात की पुष्टि कर दी गई थी कि वरूण और नताशा जल्दी ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। करीना ने इस शो में वरूण से बातचीत के दौरान, नताशा दलाल को उनकी मंगेतर कह कर संबोधित किया।

बचपन से पढ़ रहे साथ

बचपन से पढ़ रहे साथ

वरूण धवन और नताशा दलाल, क्लास 6 से एक साथ पढ़ रहे हैं। उनकी शादी में उनकी स्कूल की दोस्त ज़ोया मोरानी भी शामिल हुईं। हालांकि दोनों ने एक दूसरे को डेट करना स्कूल के बाद शुरू किया था।

कब हुआ शादी करने का मन

कब हुआ शादी करने का मन

वरूण ने एक इंटरव्यू में नताशा के बारे में बात करते हुए बताया कि रिलेशनशिप के इतने सालों बाद अब शादी के बारे में बात करना थोड़ा अजीब है। हां, जब मेरे भाई की शादी हुई तो उन्हें और भाभी को देखकर शादी के बारे में सोचा था। जब मेरी भतीजी हुई तब भी लगा कि हां, ये काफी अच्छी चीज़ है।

लिव इन रिलेशनशिप के ख्वाब

लिव इन रिलेशनशिप के ख्वाब

वरूण ने बताया कि वो और नताशा लिव इन रिलेशनशिप में भी रह सकते थे।नताशा का परिवार उनके और वरूण के इस फैसले पर सहमत भी था लेकिन वरूण का परिवार चाहता था कि अब वो शादी करके सेटल हो जाएं।

इस साल का करवा चौथ

इस साल का करवा चौथ

नताशा दलाल ने इस साल वरूण धवन की मम्मी लाली धवन के साथ करवा चौथ मनाया। नताशा, लाल साड़ी में सजी धजी, अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर की करवा चौथ की पार्टी में मशहूर बॉलीवुड पत्नियों के साथ दिखाई दीं।

शादी सीज़न में साथ साथ दिखाई दिए

शादी सीज़न में साथ साथ दिखाई दिए

पिछले शादी सीज़न में बॉलीवुड में जितनी भी शादियां हुईं, उसमें वरूण और नताशा ने एक ही साथ एंट्री मारी जिसके बाद उन दोनों का नंबर लगने की बारी हो गई। इसकी शुरूआत हुई थी सोनम कपूर की शादी के साथ।

लॉकडाउन में होनी थी शादी

लॉकडाउन में होनी थी शादी

अफवाहें थीं कि वरूण और नताशा इस साल कुली नं. 1 की रिलीज़ के बाद शादी के बंधन में बंधने वाले थे। कुली नं.1, मई में रिलीज़ होनी थी। लेकिन लॉकडाउन के कारण सारे प्लान आगे बढ़ा दिए गए। फिर खबर ये भी थी कि नवंबर तक वरूण शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन फिलहाल तो नवंबर भी बीत चुका है।

काम पर लौटे

काम पर लौटे

वरूण के पास फिलहाल प्रोजेक्ट्स की भरमार हैं। वो डेविड धवन की कुली नं. 1 रीमेक के बाद अब वो अमर कौशिक की भेड़िया से काम पर लौट चुके हैं। वहीं उनके पास अरूण खेतरपाल बायोपिक भी है। इसके अलावा वो राज मेहता की जुग जुग जीयो पर भी काम शुरू कर चुके हैं।

हैप्पी वैलेंटाइन डे

हैप्पी वैलेंटाइन डे

वरूण धवन और नताशा दलाल शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन मना रहे हैं। इस क्यूट से कपल को फैन्स ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। इनका साथ इसी तरह बना रहे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X