कोरोना के खिलाफ जंग में वरुण धवन का बड़ा ऐलान, लाखों रुपये किए डोनेट
कोरोना वायरस की जंग में वरुण धवन का साथ भी मिल चुका है। कोरोना महामारी के चलते अभिनेता वरुण धवन ने 55 लाख रुपये की आर्थिक मदद की। ट्विटर पर अभिनेता वरुण धवन ने जानकारी दी कि वह पीएम मोदी रिलीफ फंड में 30 और महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपये डोनेट कर रहे हैं।
वरुण धवन के अलावा आज ही अक्षय कुमार ने 25 करोड़ की बड़ी मदद करते हुए लोगों को खुश कर दिया। वहीं वरुण धवन की पहल को भी फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर सराहा।


Click it and Unblock the Notifications