JHATKA: वरूण धवन ने दिया ऐसा धोखा....ये तो किसी ने नहीं सोचा था!
Recommended Video

थोड़े ही दिन पहले, आईफा में कंगना रनौत का जमकर मज़ाक उड़ाने के लिए वरूण धवन, करण जौहर और सैफ अली खान ने लोगों को जमकर धोया था। खबर ये भी थी कि डेविड धवन, वरूण धवन से काफी नाराज़ थे।
इसके तुरंत बाद वरूण धवन ने ट्विटर पर हर किसी से माफी मांगी थी। हालांकि अब वरूण धवन ने सीधा अपना पाला ही बदल लिया है। जिस कंगना का कल तक वरूण मज़ाक उड़ा रहे थे आज वो उसी की साइड पर हैं।

वरूण धवन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि इस पूरे मुद्दे को ज़्यादा खींच दिया गया। देखा जाए तो कंगना कुछ भी गलत नहीं कह रही थी। करण ने ज़्यादातर, स्टार किड्स के साथ ही काम किया है।
इसलिए कंगना जो भी कह रही थी वो सही था। बॉलीवुड में कुछ स्तर पर ये सब चीज़ें हैं। हालांकि करण जौहर ने काफी ऐसे डायरेक्टर के साथ काम किया है जो बॉलीवुड से नहीं है। जैसे शशांक खेतान जो कि नासिक का एक लड़का है।
वहीं करण ने काफी सालों पहले गिप्पी नाम की एक फिल्म बनाई थी जिसमें उसने एक बाहर की लड़की को लॉन्च किया था। वहीं उसने सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी लॉन्च किया है जो स्टार किड नहीं है।
तो हर चीज़ के दो पहलू होते हैं। वैसे वरूण धवन से कोई पूछे कि अरे कहना क्या चाहते हो???


Click it and Unblock the Notifications