अक्टूबर की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसी हुई वरुण धवन की हालत, चौंक जाएंगे आप

By Shweta K

वरुण धवन सूजीत सरकार की अगली फिल्म अक्टूबर में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ बनिता संधू भी उनके साथ डेब्यू करेंगी। सूजीत सरकार की पिछली फिल्म की तरह इस फिल्म में भी वरुण ने अपनी पूरी मेहनत लगा दी।

एक लीडिंग अखबार की मानें तो वरुण धवन को फिल्म की शूटिंग के दौरान कहा गया था कि वो एक सप्ताह तक पूरी रात में एक-दो घंटे से अधिक ना सोएं। फिल्म को परफेक्ट बनाने के लिए वरुण धवन ने सूजीत सरकार की सलाह को तुरंत मान लिया।

varun-dhawan-did-not-sleep-an-entire-week-during-the-shoot-of-october

इसके बारे में बात करते हुए सूजीत ने कहा कि "अक्टूबर में कुछ सीन ऐसे हैं जिनमें वरुण धवन को बहुत अधिक इमोशनल दिखना है और इसे दिखाने के लिए उनके बॉडी लैंग्वेज और आखों में थकावट दिखना जरुरी था। इस प्रक्रिया में मैंने उन्हें मेडिएट करना सिखाया।"

वरुण धवन की फिल्म अक्टूबर 13 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म एक लव स्टोरी है लेकिन बेहद अलग तरह की लव स्टोरी है। फिल्म में वरुण धवन अपने बदलापुर अंदाज में वापस आएंगे। वरुण धवन फिलहाल इस जेनरेशन के इकलौते ऐसे स्टार हैं जिनकी हर फिल्म सुपरहिट साबित होती है।

फिलहाल वरुण धवन अक्टूबर के अलावा सुई धागा की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा पहली बार नजर आएंगी। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश में चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X