..................... Varun Dhawan depart for holiday with rumored girlfriend Natasha Dalal - Hindi Filmibeat

फिल्म हिट...अब छुट्टियों पर निकले 'बद्रीनाथ' लेकिन किसके साथ...!

बद्रीनाथ की दुल्हनिया हिट होने के बाद वरुण धवन अब छुट्टियों पर निकल चुके हैं। जानिए किसके साथ गए छुट्टियों पर बद्रीनाथ

By Shweta

वरुण धवन की बद्रीनाथ की दुल्हनिया हिट हो चुकी है और फिल्म लोगों को काफी पसंद भी आई।वरुण धवन को वैसे भी दर्शक काफी पसंद करते हैं तभी तो आजतक उनकी कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं हो पाई है। अब हमारे 'बद्रीनाथ' फिल्म हिट होने के बाद एक छोटी हॉलीडे पर निकल गए हैं।

जी हां वो भी किसी और नहीं अपनी कथित गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ छुट्टियों पर निकल गए हैं। हालांकि उन्होंने कभी स्वीकार नहीं किया कि नताशा दलाल उनकी गर्लफ्रेंड हैं लेकिन उन्होंने कभी इंकार भी नहीं किया। अब दोनों ने कैमरे से बचने की भी बहुत कोशिश की लेकिन बच नहीं पाए।

varun-dhawan-depart-for-holiday-with-rumored-girlfriend-natasha-dalal

वरुण धवन की अगली फिल्म जुड़वा 2 होगी जिसमें उनके साथ तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिस होंगी। ये सलमान खान और करिश्मा कपूर फिल्म जुड़वा की सीक्वल है। जुड़वा 2 में भी सलमान खान और करिश्मा कपूर का कैमियो होगा।

अब अगर फिल्म में सलमान खान खुद होंगे तो फिल्म फ्लॉप होने का तो सवाल ही नहीं है।फिलहाल वरुण धवन और आलिया भट्ट बेशक बद्रीनाथ की दुल्हनिया के हिट होे की खुशियां मना रहे हैं। वरुण धवन तो नताशा के साथ खुशी सेलिब्रेट करने जा चुके हैं ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X