'मेरी शादी के डेट्स की अफवाहें झूठी हैं, फिलहाल मैं शादी नहीं कर रहा '- वरुण धवन
हाल ही में फिल्म कलंक के प्रमोशन के दौरान अभिनेता वरुण धवन मीडिया से रूबरू हुए, जहां उन्होंने अपनी शादी से जुड़ी तमाम अफवाहों को नकार दिया। वरूण ने कहा, मुझे आज-कल सब लोग मेरी शादी और स्त्री 2 के बारे में ही पूछ रहे हैं, मैं आपको बता दूं कि यह दोनों ही खबरें झूठी हैं। न तो मैं फिलहाल शादी कर रहा हूं और न ही स्त्री 2 में काम कर रहा हूं।
बता दें, बीते कुछ महीनों से अफवाहों में था कि वरुण इस साल नवंबर में अपनी गर्लफ्रैंड नताशा दलाल के साथ शादी करने वाले हैं। लेकिन वरुण ने इस खबर को साफ नकार दिया.. और कहा- मैं यह नहीं कह रहा कि शादी नहीं करूंगा, लेकिन इतनी जल्दी नहीं करूंगा। फिलहाल मैं अपनी फिल्मों में बहुत व्यस्त हूं। शादी के लिए सही वक्त चाहिए।

वहीं, स्त्री 2 का हिस्सा बनने की खबरों पर उन्होंने कहा, मुझे पता नहीं यह खबर कहां से उठी है। मैं इधर शूटिंग में व्यस्त था इसीलिए मैंने इन अफवाहों पर सफाई नहीं दी। लेकिन यह तो बढ़ता ही चला गया। लेकिन बता दूं कि मैं स्त्री 2 में नहीं हूं।
बहरहाल, वरुण अभी बैक टू बैक फिल्मों में व्यस्त हैं। यहां देंखे उनके आने वाली फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications