..................... Varun Dhawan denies rumors of recreating VT in London for Coolie No. 1 - Hindi Filmibeat

वरूण धवन की कुली नं. 1 रीमेक, फिल्म की ये डीटेल सुनकर, लोटपोट हो गए वरूण धवन

By Staff

वरूण धवन आजकल अपनी गोविंदा फिल्म कुली नं. 1 के रीमेक की तैयारी में लगे हुए हैं। खबर थी कि इस फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन के पास एक सेट बनाया जा रहा है जो हू ब हू मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस की कॉपी होगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि मुंबई के रेलवे स्टेशन पर फिल्म की शूटिंग करना नामुमकिन होगा।

अब वरूण धवन ने इस खबर को अपने ट्विटर पर शेयर किया और कहा कि ये खबर सच नहीं है। मुझे ये पढ़कर हंसी आ रही है लेकिन इतना मज़ाक भरा दिमाग रखने के लिए शुक्रिया। गौरतलब है कि ये खबर काफी समय से मीडिया में चल रही थी और कई वेबसाइट्स ने ये रिपोर्ट बनाई थी।

बात करें वरूण धवन की तो कलंक के फ्लॉप होने के बाद अब वरूण धवन अपने बाकी प्रोजेक्ट्स पर काफी ध्यान दे रहे हैं। कलंक वरूण के पूरे करियर की पहली फ्लॉप फिल्म है । इस फिल्म के पहले तक वरूण धवन का सफलता रेट 100 प्रतिशत रहा है। यही कारण है कि कलंक के फ्लॉप होने के बाद वरूण पूरा ध्यान अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट पर दे रहे हैं।

varun-dhawan-denies-rumors-of-recreating-vt-in-london-for-coolie-no-1

कलंक के बाद अब वरूण रेमो डीसूज़ा की स्ट्रीट डांसर 3D में दिखाई देंगे और उसके बाद कुली नं.1 रीमेक में। इसके अलावा, शशांक खेतान के साथ बन रही रणभूमि को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है क्योंकि उस फिल्म की स्क्रिप्ट काफी ढीली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X