New Year से पहले वरुण धवन की बेटी 'लारा' की दिख गई पहली झलक तो गुस्सा फैन्स, बोले- अरे जब माता पिता...

Varun Dhawan

Varun Dhawan daughter Lara first glimpse viral: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन रिलीज हुई है। फिल्म रिलीज तो हो गई है, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पा रही है।

बेबी जॉन को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म अभी तक सिर्फ 19.65 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई है। बता दें कि हाल ही में वरुण धवन को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वरुण अकेले नहीं बल्कि अपने परिवार के साथ नजर आए। जी जहां वरुण के साथ एयरपोर्ट पर उनकी पत्नी नताशा और उनकी 6 महीने की बेटी लारा भी इस वीडियो में दिखाई दीं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लारा अपनी मां की गोद में नजर आ रही हैं। वहीं नताशा अपनी बेटी को कैमरे से बचाते हुए फ्लाइट पकड़ने जाती हैं, लेकिन इतने में ही लारा अपना चेहरा घुमा पर पैपराजी को एक झलक दिखाती हैं। व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रहीं लारा को देख फैन्स तो दीवाने हो गए। इस वीडियो को देख फैन्स ने कमेंट की लंबी लाइन लगा दी है।

वरुण की बेटी को देख यूजर्स ने यूं किए कमेंट्स
वरुण धवन की बेटी लारा को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- क्या बात है लारा तो बहुत ही क्यूट दिख रही है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा मानना पड़ेगा आलिया की बेटी की तरह ही वरुण धवन की बेटी लारा भी क्यूट है। वहीं कुछ ट्रोलर ने जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। जी हां, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जब माता पिता नहीं चाहते हैं कि बच्चे का वह चेहरा रिवील करें तो क्यों ये वीडियो डाला। वहीं दूसरे ट्रोलर ने लिखा- आपको बच्चे का चेहरा रिवील नहीं करना चाहिए प्लीज डिलीट करो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X