'बेटी ठीक से चल नहीं पाती.. दोनों पैर छोटे-बड़े..', वरुण धवन की नन्ही सी बेटी की गंभीर बीमारी
Varun Dhawan Daughter Diagnosed With Developmental Dysplasia of the Hip: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद कम ही एक्सपोज करना पसंद करते हैं। पत्नी नताशा और बेटी लारा भी कैमरे के सामने कम ही दिखाई देती है। लेकिन अब वरुण धवन ने अपनी बेटी की जन्मजात बीमारी के बारे में हैरान करने वाली बातें बताई हैं। वरुण धवन ने बताया है कि उनकी बेटी को चलने भागने दौड़ने में दिक्कत होती थी जिसका कारण डीडीएच (Developmental Dysplasia of the Hip) था।

Developmental Dysplasia of the Hip Early Symptoms
वरुण धवन ने 'बी अ मैन, यार' के हालिया एपिसोड में अपनी बेटी से जुड़ी इस दिक्कत के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को डीडीएच (हिप का डिवेलपमेंटल डिसप्लेसिया) नामक बीमारी थी, जिसके कारण वह ठीक से चल या दौड़ नहीं पाती थी। इसके साथ ही वरुण धवन ने बताया कि इससे ठीक होने के लिए बच्ची को एक प्रोसीजर से गुजरना पड़ा था और अब धीरे धीरे वो ठीक हो रही है।
What is Developmental Dysplasia of the Hip?
वरुण धवन का कहना है कि पैरेंट्स को अपने बच्चों के डेवलपमेंट से जुड़े साइन का ध्यान रखना चाहिए तभी डीडीएच (Developmental Dysplasia of the Hip) जैसी दिक्कतों का पता चल पाता है। वरुण धवन को इसके बारे में तब पता चला जब उनकी बेटी करीब डेढ साल की हो गई थी। फिलहाल वरुण धवन की लाडली 2 साल की है। 'मेरी बेटी को डीडीएच है, जिसमें हिप का जोड़ अपनी जगह से खिसक जाता है। एक पैर लंबा और एक छोटा हो जाता है जिसकी वजह से चलने में ऊपर-नीचे नजर आता है। ऐसे में आप ठीक से चल या दौड़ नहीं सकते।'
Developmental Dysplasia of the Hip Surgery Treatment
वरुण ने इस बारे में बातें करते हुए आगे कहा, 'गठिया और स्लिप डिस्क का पता जल्दी चल जाता है। वेस्ट में इसका बहुत अच्छा इलाज जन्म से ही होता है, भारत में हर जगह इतना नहीं है लेकिन यहां भी बहुत अच्छे डॉक्टर हैं जो इसका इलाज करते हैं। उसे सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। एक ही प्रक्रिया में प्रोसीजर में हिप को वापस अपनी जगह पर लाया गया। लेकिन उन्हें स्पाइका कास्ट (हिप या जांघ की हड्डी को स्थिर करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक स्पेशल ऑर्थोपेडिक प्लास्टर, जो आमतौर पर बच्चों में सर्जरी, कूल्हे की विकृति या फीमर फ्रैक्चर के बाद यूज किया जाता है) में रहना पड़ा। यानी उन्हें ढाई महीने तक कास्ट में रहना पड़ा, जो बेहद मुश्किल था। उसे बेहोश किया गया और फिर जब होश आया तो कास्ट में ही थी। अब कास्ट निकल चुकी है। मैं इस पर एक किताब लिखना चाहता हूं।'
इसके साथ ही वरुण धवन ने सभी पेरेंट्स से अपने बच्चों की छोटी छोटी एक्टिविटीज पर ध्यान देने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने ये भी एडवाइज दी कि अगर उन्हें कोई लक्ष्ण ठीक ना लगे तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना चाहिए। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वरुण और नताशा ने साल 2021 में शादी रचाई और 3 जून 2024 को बेटी का जन्म हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











