वरुण धवन ने निभाया वादा, मुसीबत में फंसे 200 बैंकग्राउंड डांसर्स के खाते में ट्रांसफर की तगड़ी रकम
कोरोना काल के बीच ऐसे कई स्टार्स हैं जो कि लगातार इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों के लिए मदद जारी रखे हैं। कोरोना का प्रभाव अभी भी बढ़ रहा है। भले ही शूटिंग शुरू हो गई हो। लेकिन फिल्म और शो से जुड़े कई ऐसे लोग हैं जिनके लिए अभी काम नहीं होने वाले हालात बने हुए हैं। उन्हीं में शामिल हैं बैंकग्राउंड डांसर्स।
इस मामले में नई अपडेट ये आ रही है कि वरुण धवन ने एक साथ 200 बैंकग्राउंड डांसर्स की मदद की है। खुद इसकी जानकारी इंडस्ट्री का हिस्सा रहे एक बैंकग्राउंड डांसर्स ने दी और बताया है कि कैसे वरुण ने अपने बोले गए वादे को निभाया।

उन्होंने ये भी बताया कि काम ना होने के कारण और आने वाले कुछ दिनों में बैंकग्राउंड डांसर्स के लिए काम नहीं होने के हालात बने ही रहेंगे। ऐसे में वरुण ने उन सभी के लिए बहुत बड़ी मदद की है।


Click it and Unblock the Notifications