मैंने 6 महीने सोचने के बाद, वरूण के साथ कुली नंबर 1 रीमेक पर काम शुरु किया - डेविड धवन

गोविंदा की सुपरहिट फिल्म कुली नंबर वन के रीमेक की चर्चा लंबे समय से सुर्खियों में है। निर्देशक डेविड धवन इस फिल्म की रीमेक पर काम शुरु कर चुके हैं। फिल्म में वरूण धवन और सारा अली खान हैं। इस फिल्म पर बात करते हुए डेविड धवन ने कहा, रीमेक शुरु करने से पहले.. छह महीने तक मैंने सोचा कि मुझे इसे बनाना चाहिए या नहीं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कुली नंबर 1 रीमेक की शूटिंग अगस्त 2019 से शुरु हो जा यएगी, जबकि फिल्म 1 मई 2020 रिलीज होगी। इस फिल्म के जरीए डेविड धवन और वासु भगनानी 25 सालों के बाद जुड़ रहे हैं। वहीं, मैं तेरा हीरो और जुड़वा 2 के बाद वरूण धवन अपने पिता डेविड धवन के साथ फिर साथ आए हैं।

David Dhawan

डेविड धवन ने कहा- मैंने ओरिजनल को दोबारा देखने के बाद रीमेक स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू किया। 6 महीने सोचने के बाद मैंने फाइनल किया कि मुझे ये रीमेक बनाना चाहिए। यह एक तरह से नई फिल्म होगी। मैंने इसकी पटकथा पर पहली फिल्म की लेखिका रूमी जाफरी के साथ और संवाद पर फरहाद सामजी के साथ लगभग एक साल तक काम किया है।

1997 में गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर हीरो नंबर 1 ब्लॉकबस्टर थी। फिल्म को अपने कॉमेडी और गानों की वजह से काफी पसंद किया गया था। वहीं, गोविंदा- डेविड धवन की जोड़ी तो लाजवाब थी ही।

गौरतलब है कि डेविड धवन ने गोविंदा के हीरो नंबर 1, कुली नंबर 1, जोड़ी नंबर 1, शादी नंबर 1 जैसी कई फिल्में की हैं। वहीं, सलमान खान के साथ बीवी नंबर 1 किया था। इस 'नंबर 1' सीरिज की लगभग सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। कोई शक नहीं कि वरूण और सारा की यह फिल्म की लोगों को खूब पसंद आएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X