..................... Varun Dhawan Coolie No. 1 remake details official announcement date final - Hindi Filmibeat

वरूण धवन की कुली नंबर 1 रीमेक का एलान - 24 अप्रैल को धमाका

वरूण धवन की कुली नंबर 1 रीमेक को लेकर सब कुछ फाईनल हो चुका है और माना जा रहा है कि 24 अप्रैल यानि कि वरूण के जन्मदिन के मौके पर फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। कुली नंबर 1, डेविड धवन की फिल्म है जिसमें गोविंदा, करिश्मा कपूर और कादर खान मुख्य भूमिकाओं में थे।

अब डेविड धवन खुद अपनी ही फिल्म का रीमेक करने जा रहे हैं अपने बेटे के साथ। इसके पहले वो अपनी ही फिल्म जुड़वा की भी रीमेक कर चुके हैं। फिल्म में फिलहाल केवल वरूण धवन ही फाइनल हुए हैं और बाकी की स्टारकास्ट की तलाश अभी भी जारी है। हालांकि कुछ दिन पहले फिल्म से सारा अली खान के जुड़ने की खबर थी।

खबर थी कि डेविड धवन, वरूण धवन के साथ बीवी नंबर 1 रीमेक भी बनाने की सोच चुके हैं। लेकिन फिलहाल इस प्रोजेक्ट के बारे में किसी के पास कोई अपडेट नहीं है। हालांकि अगर ये रीमेक बनता है तो इसकी कास्टिंग काफी दिलचस्प हो सकती है।

varun-dhawan-coolie-no-1-remake-details-official-announcement-date-final

कुली नंबर 1 रीमेक, डेविड धवन अपने बेटे रोहित धवन की प्रोडक्शन कंपनी के साथ प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म को लेकर लगभग सारी तैयारियां चल रही हैं और जल्दी ही ये फ्लोर पर जाएगी। फिल्म 2020 में रिलीज़ होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X