..................... कोविड- 19 पॉजिटिव हैं वरुण धवन, शेयर किया पोस्ट | Varun Dhawan confirms he is positive for Covid-19, says ‘I could have been more careful’ - Hindi Filmibeat

कोविड- 19 पॉजिटिव हैं वरुण धवन, तस्वीर के साथ किया कंफर्म- अभिषेक बच्चन, बिपाशा से लेकर सभी सितारों ने दी हिम्मत

बीते दिनों फिल्म 'जुग जुग जियो' की टीम पर कोरोना के कहर बरपने की खबरें सुर्खियों में रहीं। वरुण धवन, नीतू कपूर, मनीष पॉल और निर्देशक राज मेहता कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। जबकि अनिल कपूर और कियारा आडवाणी की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिल्म की टीम से अभी तक कोई आधिकारिक खबर नहीं दी थी।

बहरहाल, अब वरुण धवन ने कंफर्म किया है कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग के दौरान वो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए और फिलहाल आइसोलेशन में हैं।

Varun Dhawan

वरुण ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'जब मैं महामारी के दौर में काम करने के लिए लौटा तो कोविड -19 था। प्रोडक्शन द्वारा सभी सावधानियां बरती गईं लेकिन फिर भी लाइफ में कुछ भी निश्चित नहीं है, खास तौर से कोरोना तो बिल्कुल नहीं। तो कृपया एक्स्ट्रा सावधान रहें मुझे विश्वास है कि मैं ज्यादा सर्तक हो सकता था। मुझे जल्द से ठीक होने के मैसेज और दुआएं मिल रही हैं। शुक्रिया।'

वरुण के इस पोस्ट पर उनके फैंस समेत सभी बॉलीवुड सितारे उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। जॉन अब्राहम ने लिखा- जल्दी ठीक हो जाइए वरुण, ध्यान रखिए. वहीं बिपाशा बसु ने लिखा- तुम जल्द ही ठीक हो जाओगे। अभिषेक बच्चन, सिद्धांत चतुर्वेदी, दिया मिर्जा, एकता कपूर, श्रुति हासन, विवेक ओबेरॉय सहित कई कलाकारों ने वरुण के लिए प्रार्थना की।

बता दें कि फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग के लिए 12 नवंबर को स्टार कास्ट चंडीगढ़ पहुंची थी। शूटिंग के लिए 40 दिनों का शेड्यूल तय किया गया था और 24 दिसंबर तक शूटिंग की जानी थी। लेकिन अब 10 से 14 दिनों के ब्रेक का फैसला लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X