कुली नंबर 1 Remake पर वरुण धवन ने लगाई मोहर- होगा बड़ा धमाका- आलिया-सारा में किसकी एंट्री?
लगातार हिट फिल्मों की झड़ी लगाने वाला सुपरस्टार एक्टर वरुण धवन एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस समय हम बात कर रहे हैं गोविंदा और करिश्मा कपूर की धमाकेदार फिल्म कुली नंबर 1 की और इसका रीमेक बनने पर मुहर लग चुकी है। बता दें कि इस फिल्म को डेविड धवन ही निर्देशित करेंगें और वरुण धवन फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आएंगे। अभी तक इस बात को सिर्फ अफवाहों में सुना जा रहा था..
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वरुण धवन ने इसपर मोहर लगाकर बताया है कि हां फिल्म बनने जा रही है। उन्होने ये भी बताया कि फिल्म उनके पापा यानि डेविड धवन ही निर्देशित कर रहे हैं।

आपको बता दें कि साल 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था। गोविंदा, शक्ति कपूर और कदार खान की तिकड़ी ने एक बार फिर थियेटरों में लोगों को खूब इंटरटेन किया था।
जिसका नतीजा था कि फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। लगभग 4 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 23 करोड़ तक की कमाई की थी। बता दें, 1991 में इसी नाम से आई तेलुगु फिल्म की हिंदी रीमेक थी।
कोई शक नहीं कि गोविंदा के किरदार में वरूण धवन और करिश्मा कपूर के किरदार में सारा अली खान परफेक्ट रहेंगे। फिलहाल एक्ट्रेस को लेकर अभी वरुण ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications