वरुण धवन ने पूरा किया जुग जुग जियो का पहला शेड्यूल, जानिए क्या बोले एक्टर
कोरोना काल के बाद कई फिल्में चर्चा में चल रहीं हैं और कुछ फिल्में रिलीज हो रही हैं। बात करें सुपरस्टार वरुण धवन की तो हाल ही में उनकी फिल्म कुली नंबर 1 रिलीज हुई है। इसके अलावा वो फिल्म जुग जुग जियो को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और इस समय फिल्म से एक खबर सामने आई है। पता चला है कि वरुण धवन की इस फिल्म की फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो चुकी है। वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है और लिखा है 'पहला शेड्यूल पूरा।'
काफी तेजी से मेकर्स और एक्टर्स मिलकर इस फिल्म को खत्म करने के मूड में हैं और इसको लेकर काम कर रहे हैं। वरुण धवन को लेकर मशहूर है कि उनके अभिनय की अपनी अलग स्टाइल है और अलग तरह से वो काम करते हैं।

इस फिल्म में नीतू कपूर भी नजर आने वाली हैं। खबर है कि फिल्म में नीतू कपूर वरूण धवन की मां के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म एक हल्की फुल्की कॉमेडी है।
इस शानदार फिल्म में नीतू कपूर के साथ वरूण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और प्राजक्ता कोली भी दिखाई देंगी। कुली नंबर 1 की बात करें तो इस फिल्म को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया है और काफी खराब रिव्यू भी फिल्म को मिले हैं।
इस फिल्म में वरुण धवन के साथ अभिनेत्री सारा अली खान नजर आईं थीं और उन्होने कमाल का काम किया है। फिल्म गोविंदा और करिश्मा कपूर की कुली नंबर 1 की रीमेक थी।


Click it and Unblock the Notifications