..................... Varun Dhawan compared Sanjay Dutt and Salman Khan sharing his working experience - Hindi Filmibeat

'संजय दत्त, सलमान खान काफी एक जैसे हैं, दोनों सिर्फ अपने बारे में नहीं सोचते'- वरुण धवन

हाल ही में फिल्म कलंक के प्रमोशन वरुण धवन से पूछा गया कि संजय दत्त के साथ काम करने का उनका अनुभव रहा। इस पर वरूण धवन ने कहा, संजू बाबा के साथ काम करना बहुत ही आसान है। जब मैं उनके साथ शूटिंग करता था तो वो मुझे और अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करते थे। उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता है कि उनका स्क्रीन टाइम कम हो रहा है या बढ़ रहा है।

साथ ही वरुण ने संजय दत्त की तुलना सलमान खान से करते हुए कहा, संजय दत्त और सलमान भाई दोनों इस मामले में एक जैसे ही हैं। दोनों अपनी लाइनें को-एक्टर्स को दे देते हैं क्योंकि इन्हें किसी प्रकार का डर नहीं है। वो हमेशा अपने को-स्टार को अच्छा करने में मदद करते हैं। बॉलीवुड में ऐसे कलाकारों के साथ काम करना खुशकिस्मती की बात है।

Varun Dhawan

जहां सलमान खान के साथ वरुण ने जुड़वा 2 में स्क्रीन शेयर किया था। वहीं, संजय दत्त के साथ वह फिल्म कलंक में दिखेंगे, जो 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है। अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी यह पीरियड ड्रामा फिल्म 1940s के समय की कहानी है। फिल्म में वरुण, संजय दत्त के अलावा माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर मुख्य किरदारों में दिखेंगे।

बहुत कम लोगों को पता है कि संजय दत्त की वजह से ही वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने फिल्म निर्देशन की ओर किया।

उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान यह घटना शेयर करते हुए कहा था कि- मैं संजय की एक फिल्म एडिट कर रहा था और संजू उसे देखने आए हुए थे। संजू ने मेरे से कहा कि तुम इतनी अच्छी एडिटिंग करते हो, तुम फिल्में डायरेक्ट क्यों नहीं करते हो ? इसके बाद संजय ने मुझे अपनी एक फिल्म डायरेक्ट करने को कहा और इस तरह से मैं डायरेक्टर बन गया।' बता दें, बतौर निर्देशक डेविड धवन की पहली फिल्म है ताकतवर, जिसमें संजय दत्त और गोविंदा हीरो थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X