दिल्ली प्रदूषण की चपेट में आए वरुण..अपनी तस्वीर शेयर कर दिया संदेश

By Shweta

वरुण धवन फिलहाल दिल्ली में मणिकर्णिका की शूटिंग की वजह से हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी सेल्फी पोस्ट कर दिखाया कि दिल्ली में प्रदूषण और धुएं की क्या स्थिति है। उन्होंने अपनी तस्वीर में #DelhiChocks की तस्वीर भी शेयर की है।इसमें वरुण धवन एंटी पॉल्युशन मास्क भी पहने नजर आ रहे हैं।

उन्होंने इस तस्वीर का कैप्शन डाला है "मैंने यह सेल्फी इसलिए क्लिक की है ताकि आपको दिखा सकूं कि असल में प्रदूषण का धुंध कैसा होता है। मैं इसके लिए खुद को भी बराबर का दोषी मानता हूं। लेकिन एक दूसरे पर दोष देने की जगह बेहतर होगा कि हम गो ग्रीन की राह पर निकलें। #DelhiChocks.

varun-dhawan-clicks-selfie-to-show-the-condition-of-delhi-smog

आपको बता दें कि मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में प्रदूषण का लेवल बहुत अधिक बढ़ा हुआ है। इसलिए वरुण धवन लोगों को जागरुक करना चाह रहा हैं। अगर वहीं वरुण धवन की फिल्मों की बात करें तो फिलहाल उनका करियर ग्राफ बहुत ही शानदार चल रहा है।

इस साल वरुण धवन की 2 फिल्में बद्रीनाथ की दुल्हनिया और जुड़वा 2 रिलीज हुई। दोनों ही फिल्में 100 करोड़ से अधिक की कमाई की। वरुण धवन की फिल्में दर्शक देखना पसंद करते हैं और अब उनकी अगली फिल्म अक्टूबर और सुई-धागा का दर्शकों का इंतजार रहेगा जिसमें वो अंकिता लोखंडे के साथ नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X