लॉकडाउन के बीच वरुण धवन ने फैमिली के साथ मनाया बर्थडे- केक के साथ खिंचाई फोटो- PICS
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन आज अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से वरुण अपने घर में अपने परिवार के साथ वक्त गुजार रहे हैं और फैमिली के साथ ही उन्होंने रात में 12 बजे सेलिब्रेट भी किया है। वरुण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जहां वो केक काटते दिख रहे हैं। इस तस्वीर में वरुण बेहद क्यूट दिख रहे हैं। तस्वीरों के साथ वरुण ने कैप्शन डाला है- "Who says I'm alone. Who says you're alone."
वहीं, अभिनेता ने अपने फैंस से भी वादा किया है कि शाम 4 बजे लाइव चैट करेंगे। जहां फैंस वरुण के साथ सवाल- जवाब कर कर सकते हैं। करण जौहर से लेकर अर्जुन कपूर, नोरा फतेही ने वरुण को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

बॉलीवुड में बैक टू बैक सफल फिल्मों के साथ वरुण ने इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई है। साथ ही आज तक वरुण किसी तरह की विवाद का हिस्सा बनने से भी बचे रहे हैं। कोई शक नहीं कि वो फैंस के नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के भी चहेते स्टार हैं।


Click it and Unblock the Notifications