वरूण धवन और नताशा दलाल एक साथ..मौका था 'बर्थडे पार्टी' का
वरूण धवन ने अपना जन्मदिन कथित गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ मनाया।
वरूण धवन अपनी करियर में बिल्कुल तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उनकी एक के बाद एक फिल्में हिट हो रही है लेकिन वरुण धवन ने कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ पर खुल कर बात नहीं की। वो हमेशा अपनी कथित गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के सवाल टाल जाते हैं और जवाब देना उचित नहीं समझते।
[सलमान ने यूं किया कैटरीना का वेलकम..बोला 'Tigersss' जिंदा है ]
हालांकि अक्सर वरुण धवन नाताशा दलाल के साथ स्पॉट किए जाते हैं। वरुण धवन ने हाल में ही अपना 30वां जन्मदिन मनाया है । वरुण धवन इस दौरान पूरे परिवार और कथित गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ थे। वरुण धवन की साथ में ये तस्वीर उनके भाई ने शेयर की है।
वरूण धवन के साथ उनका पूरा परिवार और नताशा दलाल भी हैं। इन दिनों वरुण धवन अपनी फिल्म जुड़वा की शूटिंग के सिलसिले में लंदन में हैं। एक और तस्वीर वरूण धवन फैन कल्ब ने शेयर की जिसमें वरुण धवन अपनी मम्मी और नताशा के साथ नजर आ रहे हैं।
खैर वरूण धवन हमेशा से ही पर्सनल लाइफ को अलग रखना चाहते हैं। शायद एक दिन जाए जब वो खुद बताएं कि नताशा दलाल उनकी सिर्फ अच्छी दोस्त हैं और या बेहद 'स्पेशल' फ्रेंड।


Click it and Unblock the Notifications