वरुण धवन की कार के नीचे आया कैमरामैन का पैर, आगे जो हुआ इस वीडियो में कैद
हाल ही में फिल्म 'धड़क' के डायरेक्टर शशांक खेतान की बर्थडे पार्टी से बॉलीवुड सितारों की ढेरों फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिली। शशांक खेतान की जन्मदिन में करण जौहर, वरुण धवन, आयुष्मान खुराना, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, अपारशक्ति खुराना, रोहित धवन, ताहिरा कश्यप समेत कई स्टार्स पहुंचे। इस बर्थडे पार्टी में वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग पहुंचे। इस पार्टी से एक वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल वरुण धवन की गाड़ी के नीचे एक कैमरामैन का पैर आ जाता है। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे कैमरामैन तेज से चिल्लाता है जिसे सुनते ही वरुण धवन भी अपने ड्राइवर को कहते हैं कि गाड़ी पीछे ले पीछे ले। हालांकि ये घटना बड़ी होने से टल गई।


Click it and Unblock the Notifications











