प्यार के लिए मारधाड़ करते नजर आएंगे वरुण धवन? मोहित सूरी से चल रही है एक्शन फिल्म की बात!

सुपरस्टार वरुण धवन काफी समय से किसी सुपरहिट फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं लेकिन अब ऐसा लगता है कि काफी जल्दी एक बड़ा धमाका होने वाला है। दरअसल खबर है कि वो एक एक्शन पैक्ड लवस्टोरी में नजर आने वाले हैँ। पिंकविला की एक खबर में इसको लेकर दावा किया गया है। वेबसाइट के मुताबिक इस फिल्म के लिए वरुण धवन लगातार मोहित सूरी से बात कर रहे हैं। हालांकि सबकुछ अभी पक्का नहीं हुआ है।

अगर सबकुछ ठीक होता है तो वरुण धवन एक ऐसी फिल्म का हिस्सा होंगे जिसमें लवस्टोरी और प्यार के लिए जमकर मारधाड़ होने वाली है। इस फिल्म की कहानी पर काम होने की खबर है।

varun dhawan, mohit suri, वरुण धवन, मोहित सूरी

अभिनेता वरुण धवन की इस फिल्म को लेकर फिलहाल किसी तरह का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन फैंस बेसब्री से इस दिन का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल वरुण धवन को मोहित सूरी का काम काफी ज्यादा पसंद हैं..

और उनके काफी जबरदस्त फैन हैं। गौरतलब है कि मोहित सूरी फिलहाल एक विलेन 2 को लेकर काफी बिजी हैं और लगातार इस पर काम कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वरुण धवन इस समय कुछ शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं। भेड़िया और सनकी को लेकर काम कर रहे हैं। काफी जल्दी एक नए पैकेज के साथ वो फैंस को सरप्राइज करने के लिए आ रहे हैं। वरुण धवन मोहित सूरी के साथ कैसा काम करते हैं ये समय ही बताएगा।

कुली नंबर वन का हिस्सा बने थे

कुली नंबर वन का हिस्सा बने थे

आखिरी बार वो सारा अली खान के साथ फिल्म कुली नंबर वन का हिस्सा बने थे। इस फिल्म की रिलीज के बाद उनको काफी ट्रोल किया गया था। लोगों का कहना था कि उन्होने फिल्म में ओवर एक्टिंग की है। फिल्म नहीं चली थी।

शादी की है

शादी की है

वरुण धवन ने कुछ महीनों पहले शादी की है और उन्होने अपनी दोस्त नताशा दलाल को अपने जीवन का हमसफर बनाया है। अक्सर दोनों साथ नजर आते हैं।

कृति सैनन बनेंगी हीरोइन

कृति सैनन बनेंगी हीरोइन

फिल्म भेड़िया की बात करें तो इस फिल्म ने उनके साथ कृति सैनन नजर आने वाली है। इस फिल्म के लिए वो काफी मेहनत करते हैं।

कोरोना की दूसरी लहर में सब बंद

कोरोना की दूसरी लहर में सब बंद

वरुण धवन को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं कि वो कब भेड़िया की रिलीज डेट का ऐलान करेंगे। कुछ समय पहले कोरोना की तीसरी लहर आई थी और उसके बाद सारी इंडस्ट्री बंद हो गई थी। काफी जल्दी फिर से इस फिल्म की शूटिंग शुरु होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X