First Glimpse- बिटिया को गोद में लेकर अस्पताल से बाहर निकले वरुण धवन, पहली झलक आई सामने

varun dhawan natasha dalal

वरुण धवन और नताशा दलाल के घर में बेटी आई है। जी हां, इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें बेबी धवन की पहली झलक लोगों को मिल गई है। 4 जून को खबर आई थी कि नताशा दलाल ने बेटी को जन्म दिया है।

आज वायरल हो रहे वीडियो में वरुण धवन नताशा को अस्पताल से छुट्टी करवाकर घर ले जाते हुए दिख रहे हैँ। इस बीच उनके हाथ में बेबी गर्ल नजर आ रही है। वीडियो के सामने आते ही लोगों के रिएक्शन्स आना शुरु हो गए और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

इस वीडियो के सामने आते ही लोग बातें कर रहे हैं और वरुण धवन को काफी क्यूट फादर भी बोल रहे हैं। एक ने लिखा, ''वरुण धवन पापा बनकर खुश हैँ।'' एक ने लिखा, ''नताशा देखने में काफी रिलैक्स लग रही हैं।'' एक ने लिखा, ''अस्पताल से स्टाइल में निकले हैं ये लोग।'' एक ने लिखा, ''बिटिया की पहली झलक।'' एक ने लिखा, ''वरुण धवन के हाथ में बेटी है।''

अस्पताल से सामने आए थे वीडियो

जन्म वाले दिन अस्पताल में दादा डेविड धवन को भी स्पॉट किया गया। इस दौरान वे बेहद ही खुश नजर आए थे। पैपराजी के पूछने पर उन्होंने अपनी कार का शीशा खोलकर बताया कि बेबी गर्ल हुई है वहीं पैपराजी ने दादा जी ढेर सारी बधाइयां दी थीं। बता दें कि फैन्स अब वरुण नताशा के बच्चे के फेस रिवील और बच्चे के नाम के आने का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि वरुण नताशा को लंबे समय से डेट कर रहे थे। और दोनों ने साल 2021 में शादी की थी। वहीं शादी के तीन साल बाद दोनों माता पिता बने हैं। आप देखिए ये वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: varun dhawan natasha dalal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X