Alia Bhatt को आमिर खान क्यों कहते थे Varun Dhawan? कारण जानकर हंसने लगेंगे आप!

varun dhawan, alia bhatt, aamir khan

वरुण धवन और आलिया भट्ट ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है और दोनों काफी अच्छे दोस्त भी हैं। यही कारण है कि जब उनको लेकर किसी तरह की चर्चा होती है तो फैंस काफी इंट्रेस्ट दिखाते हैं।

दरअसल इन दोनों सितारों को हाल ही में एक इवेंट में साथ देखा गया था और इसके बाद एक खबर चर्चा में है जो कि आपको चौकाने वाली है। इस दौरान वरुण ने खुलासा करते हुए अपने पेट नेम्स को लेकर कई बातें बताई थीँ। लेकिन सबसे ज्यादा चौकाने वाला ये था कि वरुण धवन उनको आमिर खान कहकर बुलाते हैं।

जी हां, इसके पीछे जो कारण उन्होने बताया वो ये था कि, ''उनका ड्रेसिंग सेंस आमिर खान जैसा था। वह हाई वेस्ट जींस पहनती थी और शॉर्ट पहनती थी। उसका स्वैग काफी हद तक आमिर जैसा था और वह एक परफेक्शनिस्ट भी है।'' इसको लेकर आलिया ने खुलासा किया और अब उनका ये बयान खबरों का हिस्सा है।

इसके अलावा वरुण धवन ने कहा कि, "उनके पास बहुत सारे पेट नेम्स हैं। मैं 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के दौरान उन्हें आलू कहता था।'' आलिया भट्ट का रिएक्शन इस दौरान कमाल का था। हालांकि उनका नाम आलू तो सभी को पता है लेकिन किसी को ये नहीं पता होगा कि आमिर खान भी उनको कहा जाता था।

ये दोनों सितारे साल 2012 में एक साथ हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री में नजर आए थे और छा गए थे। इसके बाद भी वो लगातार साथ में काम करते रहे और उनकी फैन फॉलोविंग शानदार हो गई। आज इन दोनों सितारों के नाम दर्जनों बेहतरीन फिल्में हैं जिनको फैंस की तरफ से काफी पसंद किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X