प्रमोशन के दौरान 'भेड़िया' बने Varun Dhawan, ताली बजाकर हंसने लगे बच्चे!

अभिनेता वरुण धवन इस वक्त लगातार अपनी फिल्म भेड़िया का प्रमोशन कर रहे हैं और उनके साथ अभिनेत्री कृति सैनन भी नजर आ रहीं हैं। लेकिन उनको देखकर कोई ये नहीं कह सकता है कि उन्होने करीब 10 पहले अपने सफर की शुरुआत की थी। इसका कारण ये है कि आज भी वो बच्चों के साथ बच्चे बन जाते हैं। वरुण धवन आज इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं। करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका के साथ अपनी शुरुआत की और तब से कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
इस वक्त वरुण धवन एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जो कि उन्होने खुद साझा किया है। बता दें कि वरुण धवन बच्चों के पास पहुंचकर फिल्म भेड़िया का प्रमोशन कर रहे थे और इस दौरान उन्होने ऐसा कुछ कर दिया कि बच्चे खुश हो गए और ताली बजाने लगे।
जी हां, वरुण धवन ने बच्चों बात की और अपनी फिल्म का डायलॉग बोला। इसके अलावा वो भेड़िया की तरह चलकर भी बच्चों के दिखाते नजर आए। ये देखकर बच्चे काफी तेजी से हंसने लगे और काफी खुश हुए।
वरुण धवन के साथ कृति सैनन भी नजर आ रहीं थीं और काफी सुंदर लग रहीं थीं। भेड़िया की बात करें तो दिनेश विजन की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में ये तीसरी किस्त है।
इस कॉमेडी हॉरर फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं और ये 25 नवंबर को बड़े पर्दे पर धमाका करने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications