वरुण धवन की अक्टूबर का एक और पोस्टर हुआ रिलीज, कई राज खोल रहा है पोस्टर
फिल्म इंड्स्ट्री में बहुत कम ही ऐसे अभिनेता आते है जो आते ही सफलता की बुलंदियों को छू लेते है। इन्ही अभिनेताओं में एक नाम वरुण धवन का भी जुड़ता है जो कि लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है और लोगों के दिलों पर राज कर रहे है। आपको बता दे कि वरुण धवन इन दिनो अपनी आने वाली फिल्म अक्टूबर को लेकर चर्चा में है और उसी में व्यस्त नजर आ रहे है।
हाल ही में वरुण धवन की इस नई फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज किया गया गया है जो कि काफी कुछ बयान कर रहा है। पोस्टर में प्यार की थीम साफ नजर आ रही है और नए लुक में वरुण धवन काफी जंच रहे है। आपको बता दें कि इस फिल्म में पहली बार वरुण धवन के साथ आपको बनिता संधू दिखेगी। आपको बता दें कि बनिता की ये पहली फिल्म है और इससे वो अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करेंगी।

बनिता भी हालिया रिलीज इस पोस्टर में कमाल की खूबसूरत लग रही है और मासूम चेहरे के साथ वरुण के साथ बैठी है। इस पोस्टर को देखने के बाद फिल्म की कहानी साफ साफ नजर आ रही है कि ये दो लोगों के प्यार की कहानी हो सकती है।
पोस्टर में वरुण धवन जिस तरह से बनिता को देख रहे है इससे पता चल रहा है कि दोनो में काफी अच्छी केमेस्ट्री देखने को मिलेगी। इस फिल्म को शूजित सरकार ने निर्देशित किया है और 13 अप्रैल 2018 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में वरुण धवन फिर से अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे।
इससे पहले भी अक्टूबर का एक पोस्टर रिलीज किया गया था और इस पोस्टर में वरुण धवन घास में लेटे हुए नजर आए थे और वहां पर सफेद फूल भी थे बता दें कि आज इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जाना है जिसके पहले फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है।
वरुण धवन अपनी फिल्मों से संबंधित वीडियो भी अक्सर रिलीज करते रहते है और उन्होने इस फिल्म के लिए भी एक वीडियो रिलीज करते हुए कहा था कि इस वीडियो का पहले प्यार से कोई संबंध नही है। वरुण धवन एक के बाद एक हिट देते चले जा रहे है जिनमे बद्रीनाथ की दुल्हनियां और जुड़वा 2 ने काफी अच्छा बिजनेस भी किया था।
इसके बाद आपको वरुण धवन जल्द ही फिल्म सुई धागा में भी नजर आने वाले है और इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में अनुष्का शर्मा नजर आने वाली है। आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











