..................... Varun Dhawan badly trolled for acting in Border 2, actor react and said this thing - Hindi Filmibeat

Border 2 में वरुण धवन की एक्टिंग का उड़ा मजाक, ट्रोलर्स पर भड़के एक्टर, बोले- इसी वजह से...

मेगा बजट वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' आए दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म का दूसरा पार्ट बड़े लम्बे समय के बाद रिलीज होने जा रहा है। मगर हाल ही में फिल्म का एक गाना रिलीज हुआ है। जिसमें वरुण धवन की एक्टिंग को देख ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उनके कई मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । जिसका अब एक्टर ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Varun Dhawan

बॉर्डर 2 फिल्म का इंतज़ार लोगों को लम्बे समय से है, लेकिन उनका यह इंतज़ार बस कुछ दिनों का ही रह गया है। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है। बता दें फिल्म से जुड़े कुछ सीन्स और एक गाना हाल ही में रिलीज किया गया है। जिसमें सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी जैसे दिग्गज सितारे नजर आ रहे हैं। मगर फिल्म रिलीज होने से पहले ही वरुण धवन की एक्टिंग को लेकर चर्चाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। उन्हें ट्रोलर्स के द्वारा जम के ट्रोल करा जा रहा है।

दरअसल बॉर्डर फिल्म का एक आइकोनिक सॉन्ग 'घर कब आओगे' जब बॉर्डर 2 में दुबारा दर्शाया गया तब से की वरुण धवन की एक्टिंग को लेकर उन्हें जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। गाने में उनके एक्सप्रेशन और एक्टिंग लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई। लोग कह रहे हैं कि बॉर्डर जैसी सीरियस फिल्म में भी 'भद्रिनाथ की दुल्हनिया ' और जुड़वा-2 जैसी ही एक्टिंग की है। लोगों का कहना है कि उनकी एक्टिंग में देश के प्रति प्रेम और देश के लिए मर-मिटने वाले जज्बा दिख नहीं रहा, बल्कि उनकी एक्टिंग लोगों को फनी लग रही है।

वहीं वरुण ने हाल में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ फोटोज़ साझा की हैं और कैप्शन में अपने फैंस को ट्रोलिंग के बीच उनके साथ खड़े रहने के लिए शुक्रिया अदा किया है, लेकिन उनकी इस पोस्ट में लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। कोई वरुण को उनकी नई फिल्म के सक्सेस होने की कामना कर रहा है तो कोई वरुण के इस डैशिंग लुक की तारीफ कर रहा है। वहीं बहुत से लोग उनकी एक्टिंग का मजाक भी बना रहे हैं।

लेकिन एक यूजर के कमेंट ने वरुण धवन को बोलने पर मजबूर कर दिया। वह यूजर कमेंट में लिखते हुए ... भाई आपकी एक्टिंग पर सवाल उठ रहे हैं लोग उनके लिए क्या बोलेंगे आप ... वरुण ने इस सवाल का बड़ी ही विनम्रता और सूज-बूझ से जवाब दिया और लिखा 'यही सवाल ने गाना हिट कर दिया सब एन्जॉय कर रहे हैं, रब दी महर ' उनके इस जवाब की खूब तारीफ हो रही है।

Read more about: varun dhawan entertainment news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X