वरुण धवन की मौसी का निधन, सोनम कपूर समेत बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया शोक
लॉकडाउन में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की मौसी का निधन हो गया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। एक्टर ने गायत्री मंत्र लिखकर मौसी को श्रद्धांजलि दी। वरुण धवन की मौसी के निधन पर सोनम कपूर और मलाइका अरोड़ा समेत सभी स्टार्स ने दुख जाहिर किया। वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर मौसी की एक तस्वीर भी शेयर की।
तस्वीर में मौसी के गले लगे और मुस्कुराते हुए वरुण नजर आ रहे हैं। वरुण ने तस्वीर शेयर कर इंस्टाग्राम पर लिखा, लव यू मासी, ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दें। इसके अलावा वरुण धवन ने पूरा गायित्री मंत्र भी लिखा। वरुण धवन के पोस्ट पर सोनम कपूर, मलाइका अरोड़ा, नुसरत भरूचा, रेमो डिसूजा, जोया अख्तर, कनिका कपूर, अरमान मलिक और सोफी चौधरी समेत तमाम स्टार्स ने शोध प्रकट किया।

वरुण धवन की फैमिली की बात करें तो उनकी मां का नाम करुणा धवन हैं और पिता बॉलीवुड के डायरेक्टर डेविड धवन। वरुण धवन का एक भाई भी है जिनका नाम रोहित धवन हैं।
वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल में ही स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आए। फिल्म रेमो डिसूजा की थी जिसमें श्रद्धा कपूर और नोरा जैसे स्टार भी लीड रोल में थे। आने वाली फिल्मों की बात करें तो वरुण धवन के पास मिस्टर लेले और कुली नंबर 1 हैं।


Click it and Unblock the Notifications