सोनम कपूर की शादी में शामिल होने के लिए, इस बड़ी फिल्म की शूटिंग रोक देगा ये एक्टर
Recommended Video

इस समय बॉलीवुड स्टार्स के लिए सोनम कपूर की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके लिए कई स्टार्स अभी से छुट्टियां पक्की कर रहे है। खबर है कि डेविड धवन की पूरी फैमिली इस शादी में शामिल होगी जिस कारण अभिनेता वरुण धवन को छुट्टी लेनी पड़ी है। बता दें कि इस समय वरुण फिल्म कलंक की शूटिंग कर रहे है और पहले से ही फिल्ममेकर्स से 7 और 8 मई की छुट्टी के लिए बोल दिया है।
जी हां 7 मई को सोनम कपूर की मेंहदी की रस्म होगी तो वहीं 8 मई को दोनो सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। बता दें कि सोनम कपूर की शादी मशहूर बिजनेसमैन आनंद आहूजा से हो रही है जो कि काफी सारे बिजनेस करते है और काफी रईस है।

सूत्रों की माने तो आनंद आहूजा के पास 3 हजार करोड़ की संपत्ति होने की बात कही गई है। फिलहाल सोनम कपूर की शादी एक बड़ी शादी होने वाली है इसमें कोई शक नही है।
वरुण धवन कलंक के शूट से बीच में ही आ जाएंगे जिस कारण फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ सकती है। बता दें कि फिल्म कलंक में वरुण धवन के अलावा कई और स्टार्स नजर आने वाले है।
जिसमे आलिया और वरुण के अलावा सुपरस्टार संजय दत्त और माधुरी दीक्षित नजर आने वाली है। जी हां ये फिल्म इसलिए और खास होने वाली है क्योंकि ये सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाका करते हुए नजर आने वाली है।
बता दें कि जब संजय और माधुरी साथ में फिल्में कर रहे थे तब इनके अफेयर की खबरें भी आई थी। इसका कारण है कि लोग इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित है और फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे है।
फिलहाल वरुण धवन इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा वर्कआउट कर रहे है और अपने आपको इस फिल्म के लिए काफी अच्छा फिटनेस मंत्रा दे रहे है।
काफी समय जिम में गुजारते हुए वरुण धवन एक बेहतर रोल के साथ सबसे सामने नजर आने वाले है। वरुण धवन के अलावा भी बॉलीवुड के कई कलाकार सोनम कपूर की शादी में शिरकत करेंगें।
सोनम की शादी की खबरें काफी समय से आ रही थी पर उनकी शादी की डेट सामने नहीं आई थी पर अब सब कुछ पक्का हो चुका है। सोनम 8 मई को शादी के बंधन में बंध जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications