..................... Varun Dhawan asks Alia Bhatt to increase her fees, Says ‘You Take Very Little Money, Increase Your Price - Hindi Filmibeat

वरुण धवन ने आलिया भट्ट को दी ऐसी सलाह, चिंता में पड़ जाएंगे फिल्म प्रोड्यूसर्स

आलिया भट्ट इस समय एक से बढ़कर एक फिल्में दे रहीं है और लगातार अपने अभिनय का लोहा मनवा रही है। रोल किसी भी तरह को हों उनके लिए काफी आसान हो जाते है और बेहतरीन तरीके से वो अपने रोल्स निभाती है। बता दें कि हाल ही में उनके दोस्त और को-स्टार वरुण धवन ने आलिया को इस तरह की सलाह दी है जो कि आलिया के प्रोड्यूसर्स के लिए शाय अच्छी खबर नहीं होगी। बता दें कि वरुण धवन ने आलिया से कहा कि वो अपनी फीस बढ़ा दें क्योंकि वो काफी कम फीस लेती है। कहीं तक वरुण धवन की बात सही भी है क्योंकि आलिया के अंदर वो क्षमता है कि वो फिल्में अकेले भी हिट करा लेतीं है।

बता दें कि उन्होने साथ में कई फिल्में की है और अगर वरुण धवन ने इस बात को बोला है तो वो जरूर कुछ समझकर ही बोला होगा। हाल ही में रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म राजी में उनका अभिनय इतना शानदार था कि उनकी काफी ज्यादा तारीफ हुई।

varun dhawan, alia bhatt, आलिया भट्ट, वरुण धवन

फिल्म में लीड रोल मे थी और पूरी कहानी उनके ऊपर ही आधारित थी। इसके अलावा इस फिल्म अभिनेता विकी कौशल भी नजर आए थे जो कि काफी उम्दा एक्टर है।

फिलहाल आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में चल रही है और वो इसमें अभिनेता रणबीर कपूर और महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नजर आने वाली है।

वरुण धवन की बात करे तो उनके साथ फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी कई और फिल्मों में साथ काम किया है। इस समय वरुण धवन फिल्म कलंक को लेकर चर्चा में चल रहे है और काफी ज्यादा मेहनत कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X