First LOOK: फिल्म 'कलंक' से वरूण धवन की पहली झलक- एकदम जबरदस्त

Recommended Video

Varun Dhawan's period drama Kalank poster OUT | FilmiBeat

फिल्म कलंक से वरूण धवन की पहली झलक रिलीज कर दी गई है। फिल्म में वरूण के किरदार का नाम है जफर, जो कि प्यार में, प्यार के लिए निडर है। 1940 के समय की इस कहानी का निर्देशन किया है अभिषेक वर्मन ने। फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होने वाली है। कलंक में वरूण के साथ आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य किरदारों में हैं।

कोई शक नहीं कि वरूण धवन का यह लुक काफी शानदार है। इस अंदाज में वरूण आज तक अपनी किसी फिल्म में नहीं दिखे हैं। फर्स्ट लुक से ही जाहिर है कि वरूण का किरदार काफी दमदार होने वाला है। करण जौहर ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- Presenting @Varun_dvn as Zafar! He flirts with life and danger!

Varun Dhawan

इससे फिल्म में वरूण के किरदार को लेकर कुछ हिंट तो मिल ही गई। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में वरुण अंग्रेजों के जमाने के लोहार का किरदार निभा रहे हैं। इस मुस्‍लिम लोहार की दुकान लाहौर के मशहूर हीरा मंडी में होती थी। बाद में इसे अंग्रेजों ने जिस्‍मफरोशी की मंडी बना छोड़ा था।

बता दें यह फिल्म 1940 के समय में सेट है, जो भारत-पाकिस्तान के बंटवारे को दर्शकों के सामने पेश करेगी। यह करण जौहर की ड्रीम प्रोजेक्ट है और 15 साल से वह इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म उनके पिता यश जौहर के काफी करीब थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X