एक और सुपरहिट जोड़ी की तारीख फाइनल - 14 फरवरी की BOOKING
वरूण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर सुई धागा की शूटिंग 14 नवंबर से शुरू होने जा रही है। ये जोड़ी पहली बार साथ में स्क्रीन पर दिखाई देगी। फिल्म को बना रहे हैं दम लगा के हईशा फेम शरत कटारिया।
माना जा रहा है कि फिल्म नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया कैंपेन से प्रेरित है और आत्म निर्भरता का पाठ पढ़ाती है, एकदम हल्के अंदाज़ में। फिल्म की सबसे खास बात है अनुष्का और वरूण की लव स्टोरी।

फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं मनीष शर्मा और यशराज फिल्म्स। फिल्म के बारे में बात करते हुए मनीष ने बताया कि कभी कभी प्यार वहां होता है जहां आपके सपने और आपकी मंज़िल एक होती है। सुई धागा उसी प्यार की कहानी है।
हमारे दोनों लीड कैरेक्टर्स आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाते हैं, एक दूसरे की तरफ सम्मान और प्यार महसूस करेंगे। वरूण का मानना है कि फिल्म में उनकी और अनुष्का की केमिस्ट्री शानदार होगी। फिल्म 28 अक्टूबर 2018 को रिलीज़ हो रही है।
वैसे वरूण और अनुष्का दोनों ही बॉक्स ऑफिस के लिहाज़ से काफी लकी रहे हैं। जहां, अनुष्का सुलतान और पीके के साथ 300 करोड़ क्लब का हिस्सा हैं वहीं वरूण धवन ने आज तक कोई फिल्म एवरेज नहीं दी है। ऐसे में इस जोड़ो की स्क्रीन पर एक साथ कमाल करते देखना मज़ेदार होगा।
वरूण - अनुष्का के साथ आने वाली फिल्मों की इन एकदम ताज़ी जोड़ियों पर रहेगी हमारी नज़र -


Click it and Unblock the Notifications

