वरूण धवन ने किया शाहरूख खान को रिप्लेस ; शाहरूख ने कहा बहुत बढ़िया कर रहे हो

वरूण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त स्टारर कलंक का ट्रेलर आज रिलीज़ हो चुका है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान, किसी ने वरूण धवन से पूछा कि क्या उन्होंने इस रोल की तैयारी के लिए शाहरूख खान से कोई सुझाव लिए। क्योंकि पहले इस फिल्म में वरूण का किरदार शाहरूख खान निभा रहे थे।

वरूण ने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि ये 15 साल पहले की बात है। तब करण जौहर ये फिल्म डायरेक्ट कर रहे थे और यश जौहर ने इसकी कहानी लिखी थी। तब शाहरूख खान ज़फर का किरदार निभा रहे थे। वरूण ने बताया कि रोल की तैयारी के लिए उन्होंने शाहरूख से कोई सलाह नहीं ली।

varun-dhawan-answers-how-does-it-feel-to-replace-shahrukh-khan-in-kalank

हालांकि, वरूण ने साथ में ये भी बताया कि एक हफ्ता पहले ही वो शाहरूख खान से मिले थे और शाहरूख ने कलंक का टीज़र देखा था तो वरूण ने उनसे ज़रूर पूछा कि उन्हें टीज़र कैसा लगा। शाहरूख ने बताया कि उन्हें सबका काम बहुत पसंद आया। साथ ही शाहरूख ने वरूण की तारीफ करते हुए कहा कि वो बहुत अच्छे किरदार निभा रहे हैं और ऐसे किरदारों के लिए उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा।

जिन्हें नहीं पता, उनकी जानकारी के लिए, कलंक की कहानी, करण जौहर ने 15 साल पहले सोची थी। उस समय फिल्म की स्टारकास्ट के लिए शाहरूख खान, काजोल, अजय देवगन और रानी मुखर्जी को अप्रोच किया गया था। अब फिल्म में इन स्टार्स को वरूण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर ने रिप्लेस किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X