..................... Varun Dhawan announces the start of the next schedule of Sajid Nadiadwala's upcoming venture Bawaal।वरुण धवन ने की साजिद नाडियाडवाला की अपकमिंग वेंचर 'बवाल' के अगले शेड्यूल को शुरू करने की घोषणा, वारसॉ के लिए हुए रवाना - Hindi Filmibeat

वरुण धवन हंगामा मचाने के लिए तैयार, साजिद नाडियाडवाला की अपकमिंग वेंचर 'बवाल' का अगला शेड्यूल शुरू

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड एक्टर वरुण धवन एक बार फिर से अपनी आगामी फिल्मों की तैयारी में जुट गए हैं। वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म से बवाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वरुण अपनी इस फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। वरुण धवन की आगामी फिल्म बवाल में जान्हवी कपूर नजर आयेंगी। हाल ही में सेट से उनकी कई तस्वीरें भी सामने आयी थीं। जहां पर दोनों की जोड़ी कमाल की दिखाई दे रही है।

निर्माता साजिद नाडियाडवाला की अपकमिगं वेंचर 'बावल' अभी अपने शूटिंग फेस में है। इस फिल्म में जेन-जेड सेन्सेशन वरुण धवन और जान्हवी कपूर नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए पहली बार जान्हवी और वरुण साथ आए हैं। ऐसे में शूरू से ही फिल्म ने लोगों की खूब अटेंशन बटोरी है। इस फिल्म के मेकर्स भी प्रत्याशा को और बढ़ाने के लिए बीच बीच में फिल्म की कास्ट और फिल्म से जुड़ी जानकारी शेयर करते रहते हैं।

Varun Dhawan

हाल ही में सोशल मीडिया पर साजिद नाडियाडवाला ने वरुण धवन का एक वीडियो साझा किया हैं। इस वीडियो में वरूण बवाल के अगले शेड्यूल के लोकेशन की घोषणा करते देखें जा सकते हैं।

स्टार्स का कहना है कि उनके साथ बवाल की टीम अब अगले शेड्यूल की शुरुआत के लिए वारसॉ, पोलैंड के लिए रवाना होगी।'बवाल' का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले किया है। यह फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित है और 7 अप्रैल, 2023 को स्क्रीन पर आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X