वरुण धवन बनने वाले हैं पापा, दिखाया प्रेग्नेंट पत्नी नताशा का बेबी बंप, बोले- दुआएं दीजिए..

Varun Dhawan

Varun Dhawan Natasha Dalal Pregnant: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन बहुत जल्द पापा बनने वाले हैं। वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं। वरुण धवन ने ये गुड न्यूज़ सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की है। तस्वीर में वरुण धवन की पत्नी नताशा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं और वरुण उनके बेबी बंप पर किस करते नजर आ रहे हैं।

वरुण धवन ने पत्नी नताशा की पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस करते हुए इस तस्वीर के कैप्शन में फैंस से दुआएं मांगी हैं। उन्होंने लिखा, "हम प्रेग्नेंट हैं, हमे आपकी दुआओं और आशीर्वाद की जरूरत है।" एक्टर का ये पोस्ट मिनटों में वायरल हो गया है और फैंस के साथ साथ तमाम सेलेब्स भी उन्हें खास अंदाज में बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

वरुण धवन के इस पोस्ट पर ईशा गुप्ता और सानिया मिर्जा ने उन्हें बधाई दी है। वहीं करण जौहर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "तुम दोनों को बहुत प्यार!!!! तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के लिए बेहद खुश हूं!!!! दुनिया के सबसे खूबसूरत अहसास में तुम्हारा स्वागत है।" इसके साथ ही अभीनेत्री सोनम कपूर ने लिखा, "हे भगवाग बहुत सुंदर।" जाह्नवी कपूर ने जहां वरुण धवन के इस पोस्ट काफी सारे दिल बनाए हैं तो वहीं अर्जुन कपूर ने लिखा, "डैडी और मम्मी नंबर वन।"

बता दें कि पिछले दिनों नताशा को पैपराजी ने स्पॉट किया था तभी से उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चाएं हो रही थीं। हालांकि वरुण धवन और नताशा इसे अनाउंस करने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे थे और एक्टर ने अब बेहद शानदार तरीके से अपने फैंस को सरप्राइज दे दिया है।

वरुण धवन और नताशा दलाल बी टाउन से लोकप्रिय स्टार कपल्स में से हैं। दोनों की लव स्टोरी भी काफी फिल्मी रही है। वरुण धवन ने जहां तीन साल पहले अपने बचपन की दोस्त से शादी की थी तो वहीं अब ये कपल अपनी फैमिली भी आगे बढ़ाने के लिए स्टेप ले चुका है।

More from Filmibeat

Read more about: varun dhawan natasha dalal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X