Bhediya 2 के रिलीज डेट का ऐलान करते ही वरुण धवन होने लगे ट्रोल, लोंगो ने पूछा- "पहला पार्ट किसी ने देखा क्या!"

Bhediya 2: बीते दिन जियो स्टूडियो ने बैक टू बैक अपने 100 आगामी टाइटल्स की घोषणा की है। इनमें आने वाली फिल्मों के साथ साथ वेब सीरीज भी शामिल हैं। इस खास मौके पर निर्माता दिनेश विजन ने अपने हॉरर यूनिवर्स की दो फिल्मों का भी ऐलान किया- स्त्री 2 और भेड़िया 2।
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री 2 की रिलीज डेट भी फाइनल हो चुकी है। फिल्म 31 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, भेड़िया 2 को 2025 में आने की बात कही गई है।
बता दें, वरुण धवन और कृति सैनन स्टारर भेड़िया 2022 में रिलीज हुई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया था। फिल्म ने 65.84 करोड़ का कलेक्शन किया था।
लिहाजा, जैसे ही फिल्म के सीक्वल की घोषणा की गई, फैंस ने वरुण धवन को ट्रोल करना कर दिया। भेड़िया के सीक्वल की घोषणा ने नेटिजन्स खुश नहीं दिखे और उन्होंने सवाल उठाना शुरु कर दिया कि एक फ्लॉप फिल्म का सीक्वल क्यों बनाया जा रहा है।
एक यूजर ने लिखा- "अगर फ्लॉप ब्रह्मास्त्र को 2 भाग और मिल सकते हैं, तो भेड़िया को भी सीक्वल मिल सकता है.. वेसे जब पहला भाग ही किसी ने नहीं देखा से दूसरा क्या जाएगा?" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- "स्त्री चल गई तो इनको सभी वैसे ही बनाना है। समझाते नहीं, हर फिल्म वैसे नहीं बनती। स्त्री के नाम पे कैश करना चाहते हैं, जो संभव नहीं है.. उसके बाद रूही और भेड़िया दोनो नहीं चली। अब स्त्री 2 चलेगी तो बाकी 2 फिल्में आएंगी उसी के पैसे से।"


Click it and Unblock the Notifications











