सलमान की हीरोइन ने Reject कर दी फिल्म, नई सुपरस्टार ने ली एंट्री, 2019 का एकदम धमाकेदार ऐलान
हाल ही में एक के बाद एक कई बड़ी फिल्म का ऐलान हो रहा है। 2019 की शुरूआत में ही बॉलीवुड का हर सुपरस्टार अपनी फिल्म घोषित कर देना चाहता है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए हाल ही में एक और बड़ी फिल्म का ऐलान भी हो गया है। ये फिल्म है रेमो डीसूजा की आने वाली फिल्म एबीसीडी 3.. इस फिल्म में पहले लीड एक्ट्रेस के तौर पर कैटरीना कैफ का नाम आ रहा था लेकिन बाद में भारत को डेट देने के लिए उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी। वहीं अब इस फिल्म से एक नया नाम जुड़ गया है।
[अजय देवगन की 3 ताबड़तोड़ फिल्में, अक्षय कुमार के 5 Dhamake, पीछे-पीछे 10 सुपरस्टार]
रेमो ने इस फिल्म के लिए वरुण धवन को तो पहले ही फाइनल कर लिया था लेकिन कैटरीना के छोड़ने के बाद दो-दो नामी एक्ट्रेस का नाम आ रहा था। जिनमें नोरा फतेही और श्रद्धा कपूर थीं.. वहीं हाल ही में एक्ट्रेस के नाम पर वरुण धवन ने बड़ा ऐलान कर डाला है। हाल ही में वरुण ने एक तस्वीर पोस्ट कर ऐलान किया है कि एबीसीडी 3 की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर होने वाली हैं। जी हां! ये सुपर क्यूट जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आने वाली है।

बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग 22 जनवरी से ही शुरू हो रही हैं और इसे पंजाब में शूट किया जाना है। हालांकि फिल्म का ज्यादातर हिस्सा ब्रिटेन में शूट होना है। डांस, रौमैंस और दोस्ती से भरी एक और धमाकेदार फिल्म के लिए ऑडिएंस अभी से ही बेसब्री से इंतजार में है। तो चलिए इसी बात पर आपको आगे बता देते हैं इस साल आने वाली बड़ी फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications











