दमदार होगी वरुण और तापसी की जुड़वा 2 में केमेस्ट्री..ये तस्वीर है सुबूत
वरूण धवन और तापसी पन्नू की जुड़वा 2 के सेट से क्यूट तस्वीर जिसे देखकर आप भी मानेंगे कि दोनों की केमेस्ट्री शानदार होगी।
जहां एक ओर भारत में हर कोई गर्मियों से परेशान थोड़ी राहत पाने की हर संभव कोशिश कर रहा है वहीं वरूण धवन और तापसी पन्नू लंदन में ठंढ का लुत्फ उठा रहे हैं। जी हां अब जाहिर भी है कि लंदन में हैं तो मौसम ठंढा ही होगा। दरअसल तापसी पन्नू भी जुड़वा 2 की शूटिंग के लिए लंदन पहुंच चुकी हैं।
[ न्याय की कमजोर कोशिश लेकिन 'सुपरस्टार' की तरह चमकीं रवीना टंडन ]
तापसी पन्नू और वरुण धवन लंदन में ऐसा लगता है शूटिंग के साथ साथ काफी मस्ती भी कर रहे हैं। तापसी पन्नू ने दरअसल वरूण धवन के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं। बिल्कुल बेस्ट फ्रेंड की तरह।

अब तो आप भी मानेंगे कि दोनों की केमेस्ट्री वाकई काफी स्ट्रॉन्ग लग रही है ये तो आप भी मानेंगे। वैसे जैकलीन फर्नांडिस भी जल्द ही इनको ज्वाइन करने वाली हैं तो आपको मस्ती और धमाल से भरी कई और भी तस्वीरें देखने को मिल सकती है।
फिल्म सितंबर में रिलीज होगी और इसमें सलमान खान और करिश्मा कपूर का कैमियो भी होगा । जाहिर है अगर फिल्म वरूण धवन से लेकर सलमान खान और करिश्मा कपूर तक होंगे तो फिल्म शानदार तो होगी।


Click it and Unblock the Notifications