वरुण धवन ने सुपरस्टार डायरेक्टर से मिलाया हाथ..बिल्कुल 'अलग' होगी फिल्म
सूजीत सरकार ने अपनी अगली फिल्म के लिए वरुण धवन से हाथ मिलाया है।
वरुण धवन इन दिनों जुड़वा की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन जुड़वा के अलावा वरुण धवन ने सुजीत सरकार की फिल्म भी साइन की है जो थोड़ी लीक से हटकर अलग तरह की सिनेमा होगी। वरुण धवन ने खुद इस बात की जानकारी दी। उन्होंने सुजीत सरकार के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की।
[DHAMAKA: सनी देओल की इस फिल्म का सीक्वल.. कंफर्म.. धमाकेदार! ]
वरुण धवन आज की तारीख में बॉलीवुड के सबसे कूल एक्टर माने जाते हैं जो सीरियस, कॉमेडी, लवर ब्वॉय हर तरह की भूमिका आसानी से निभा लेते हैं।सुजीत सरकार के साथ वरुण धवन काम करना काफी एक्साइटिंग मान रहे हैं।फिल्म का नाम अक्टूबर है।

सूजित सरकार ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी अगली फिल्म जूही त्रिवेदी लिखेंगी। जी हां जूही त्रिवेदी दो पीकू और विक्की डोनर जैसी फिल्में लिख चुकी हैं। इस फिल्म की खासियत के बारे में जब सुजीत सरकार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "ये लव स्टोरी नहीं है बल्कि प्यार को लेकर उठाया गया मजबूत कदम है।ये लीक से हटकर फिल्म है।"
Recommended Video

फिलहाल वरुण धवन जुड़वा की शूटिंग की वजह से मॉरिशश में हैं। इस फिल्म में सलमान खान और वरुण धवन पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











