वरूण धवन की धमाकेदार HATTRICK- दो सुपरहिट फिल्मों के बाद तीसरे फिल्म की तैयारी
फिल्म रणभूमि से पहले.. वरूण धवन और शशांक खेतान एक और फिल्म के लिए साथ आने वाले हैं। धर्मा प्रोडक्शन तले बन रही यह फिल्म एक जासूसी एक्शन- थ्रिलर है। फिलहाल वरूण रेमो डिसूजा की डांस फिल्म कर रहे हैं। जिसके बाद शशांक इस फिल्म पर काम शुरु कर देंगे। इस फिल्म में वरूण धवन एक इंडियन एजेंट की भूमिका में नजर आएंगे।
1st Day 1st Show: आयुष शर्मा की लवयात्री रिलीज
बता दें, वरूण धवन और शशांक खेतान इससे पहले दो सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया.. के बाद धर्मा प्रोडक्शन ने इस जोड़ी के साथ मिलकर फिल्म रणभूमि की घोषणा की थी। लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो रणभूमि से पहले ही ये एक्शन- थ्रिलर रिलीज होगी।

फिल्म 2019 में फ्लोर पर चली जाएगी। शशांक ने भी इस प्रोजेक्ट को कंफर्म करते हुए कहा है- हां, मैं वरूण के साथ एक थ्रिलर फिल्म कर रहा हूं। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। यह कुछ ऐसी कहानी होगी, जैसा हम दोनों ने ही आज तक नहीं किया है।
बहरहाल, यहां जानते हैं वरूण धवन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











