वरुण धवन- सारा अली खान की 'कूली नंबर 1' फाइनल- 2020 में रिलीज होगी धमाकेदार फिल्म!
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म 'कूली नंबर 1' की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन करेंगे, जबकि प्रोड्यूसर होंगे वासु भगनानी। रिपोर्ट्स के अनुसार, कूली नंबर 1 रीमेक की शूटिंग अगस्त 2019 से शुरु हो जाएगी, जबकि 2020 की शुरुआत में फिल्म रिलीज कर दी जाएगी।
इस फिल्म के जरीए डेविड धवन और वासु भगनानी 25 सालों के बाद जुड़ रहे हैं। वहीं, मैं तेरा हीरो और जुड़वा 2 के बाद वरूण धवन अपने पिता डेविड धवन के साथ फिर एक फिल्म करने वाले हैं।

1997 में गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर हीरो नंबर 1 ब्लॉकबस्टर थी। फिल्म को अपने कॉमेडी और गानों की वजह से काफी पसंद किया गया था। वहीं, गोविंदा- डेविड धवन की जोड़ी तो लाजवाब थी ही।
गौरतलब है कि डेविड धवन ने गोविंदा के हीरो नंबर 1, कुली नंबर 1, जोड़ी नंबर 1, शादी नंबर 1 जैसी कई फिल्में की हैं। वहीं, सलमान खान के साथ बीवी नंबर 1 किया था। इस 'नंबर 1' सीरिज की लगभग सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। कोई शक नहीं कि फैंस को इस फिल्म में गोविंदा- करिश्मा की कमी खलेगी। लेकिन वरूण धवन और सारा अली खान से भी हमें पूरी उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications











