..................... Varun dhawan and Sara ali khan starrer Coolie no.1 shooting will start from August in Bangkok - Hindi Filmibeat

अगस्त से शुरु होगी वरुण धवन और सारा की कुली नंबर 1 रीमेक की शूटिंग- ये होगी लोकेशन

सुपरस्टार वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म कुली नं 1 रीमेक को लेकर काफी समय से चर्चा है और अब इसको लेकर एक ऐसी खबर आ रही है जो कि आपको काफी ज्यादा खुश कर देगी। दरअसल इस फिल्म की शूटिंग शुरु होने जा रही है जिसके लिए काफी शानदार लोकेशन तय कर ली गई है। दरअसल इस फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरु हो जाएगी और इसके शुरुआती धमाकेदार सीन बैंकॉक में फिल्माए जाएंगे।

इस बात की जानकारी मुंबई मिरर में छपी एक खबर से मिली है। इस फिल्म की बात करें तो ये 1991 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर कपूर की सुपरहिट फिल्म की रीमेक है जिसमें कादर खान भी अहम भूमिका में थे। इस फिल्म का म्यूजिक भी काफी ज्यादा सुपरहिट हुआ था।

varun dhawan, sara ali khan, वरुण धवन, सारा अली खान

इस फिल्म को डेविड धवन जो कि वरुण के पिता है उन्होने निर्देशित की थी और एक बार फिर से वो निर्देशित करने जा रहें है। बता दें कि वरुण धवन हाल ही में एक रीमेक जुड़वा 2 में भी नजर आए थे और जबरदस्त धमाका कर दिया था।

ये फिल्म सलमान खान की जुड़वा की रीमेक थी। फिलहाल वरुण धवन और सारा अली खान को पहली बार साथ में देखना काफी दिलचश्प होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X