रिलीज हुआ वरुण धवन और सारा अली खान का कुली नंबर 1 पोस्टर, तेजी से वायरल
वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म कुली नंबर 1 काफी समय से चर्चा में चल रही है और इस समय इस फिल्म को लेकर कुछ नया खुलासा हुआ है। दरअसल इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर के सामने आने के बाद फैंस लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैँ। कुछ लोगों को ये पोस्टर पसंद आया है तो कुछ लोग इसको ट्रोल कर रहे हैं।
पोस्टर में वरुण धवन अलग अलर किरदार में नजर आ रहे हैं और उनके ऊपर सारा अली खान नजर आ रही हैं। इस पोस्टर को मशहूर एक्टर जॉनी लीवर ने साझा किया है।

'उन्होने लिखा है कि.. कुली नंबर 1 से मिलने की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। फिल्म का ट्रेलर 28 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। इस ट्रेलर को आप फेसबुक, यू-ट्यूब और अमेजन वीडियो पर देख सकते हैँ।'
गौरतलब है कि इस फिल्म को डेविड धवन ने निर्देशिक किया है जिसको गोविंदा की कुली नंबर 1 की रीमेक बताया जा रहा है। कोरोना काल के पहले से इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और लॉकडाउन ना होता तो फिल्म अभी तक रिलीज हो गई होती।
इस फिल्म को लेकर कई तरह की खबर पहले से आती रहीं हैं लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आई है। ये फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है और इसके लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैँ।


Click it and Unblock the Notifications