कुली नंबर 1 से सामने आई वरुण धवन और सारा अली खान तस्वीर- दुल्हा-दुल्हन बने आए नजर

इस समय वरुण धवन और सारा अली खान फिल्म कुली नंबर 1 की शूटिंग में बिजी हैं। इस समय फिल्म से एक शानदार पोस्टर सामने आया है जिसमें वरुण धवन और सारा अली खान नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में वरुण धवन और सारा अली खान क्रिश्चियन शादी के जोड़ी में नजर आ रहे हैं। इस बात से इतना तो साफ है कि फिल्म में दोनो की शादी ईसाई रीति रिवाज से होती है। इस तस्वीर को तरण आदर्श ने पोस्ट किया है।

गौरतलब है कि वरुण धवन और सारा अली खान इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा सीरीयस हैं और वरुण धवन दूसरी बार किसी फिल्म की रीमेक में नजर आएंगे। इसके पहले वो सलमान खान की फिल्म जुड़वा के रीमेक में नजर आ चुके हैं।

coolie no 1, varun dhawan, sara ali khan, कुली नंबर वन, वरुण धवन, सारा अली खान

इस फिल्म की बात करें तो.. पता ये चला है कि कुली नंबर 1 पूरी तरह से पहले वाली फिल्म से अलग होगी। ये फिल्म 1 मई को रिलीज़ हो रही है। इसे वाशु भगनानी भी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म के बारे में पहले भी बात करते हुए वरूण ने बताया वरूण ने बताया, कुली नं. 1 मेरे प्रोडक्शन हाउस की पेशकश है। इसलिए मैं फिल्म के साथ हर स्तर पर जुड़ा हुआ हूं। करण से मैंने सीखा कि फिल्म के साथ जुड़ते कैसे हैं। जो कुछ भी फिल्म में होता है वो हमारी ज़िम्मेदारी है। फिल्म को खुद डेविड धवन निर्देशित कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X