ट्रेलर रिलीज होते ही ट्रोल हुए वरुण धवन और सारा अली खान, फैंस बोले 'कुली नंबर 1 मतलब गोविंदा'
काफी समय से लगातार चर्चा में चल रही डेविड धवन की फिल्म कुली नंबर 1 का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस फिल्म में लीड रोल में वरुण धवन और सारा अली खान नजर आ रहे हैं और ट्रेलर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ट्रेलर रिलीज होते ही कुछ ऐसा हुआ है जो कि शायद वरुण और सारा के फैंस को बिल्कुल अच्छा नहीं लगने वाला है। दरअसल ट्रेलर देख वरुण और सारा को ट्रोल कर रहे हैं।
लोगों को एक बार फिर से गोविंदा और करिश्मा कपूर की याद आ गई और कादर खान को लेकर भी काफी ट्वीट्स सामने आए हैं। लोगों का कहना है कि वरुण धवन ने गोविंदा को कॉपी करने की कोशिश की है लेकिन फेल हो गए और ओरिजनल तो ओरिजनल होता है।

गौरतलब है कि काफी समय से इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर खबरें थीं लेकिन कोरोना काल के कारण इस फिल्म को लेकर देरी हो गई। वरुण धवन और सार अली खान की इस फिल्म में कुछ डायलॉग हैं जो कि पुरानी फिल्म से कॉपी किए गए हैं। फिलहाल आप देखिए लोगों के रिएक्शन जो कि ट्रेलर देखने के बाद आए हैं..


Click it and Unblock the Notifications











